Search

 
 
 

रांची में मेरे दामाद चंपई सोरेन के PA हैं, नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, FIR दर्ज

राजधानी रांची में सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि ठगों ने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का करीबी बताते हुए युवक को झांसे में लिया और उससे लाखों रुपये वसूल लिये.
 

 Ranchi :  राजधानी रांची में सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि ठगों ने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का करीबी बताते हुए युवक को झांसे में लिया और उससे लाखों रुपये वसूल लिये.

 

पीड़ित मनोज कुमार पासवान ने थाना में दर्ज शिकायत में बताया है कि निमाय चन्द्र चटर्जी नामक व्यक्ति ने बताया कि वह सचिवालय धुर्वा से रिटायर्ड कर्मचारी है. 

 

आरोपी ने दावा किया कि उसका दामाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पीए हैं और सचिवालय में उसकी अच्छी पकड़ है. इसी आधार पर पथ निर्माण विभाग में लेखापाल पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया.

 


आरोप है कि निमाय चन्द्र चटर्जी, विक्की कुमार और अन्य लोगों ने मिलकर अलग-अलग किस्तों में मनोज कुमार पासवान से सात लाख रुपये ले लिये. पीड़ित से ऑनलाइन ट्रांसफर, फोन-पे, गूगल-पे और नकद के जरिए रकम वसूली गयी.

 


पीड़ित का कहना है कि उसे ऑनलाइन परीक्षा, मेडिकल और इंटरव्यू के नाम पर डोरंडा और मंत्रालय भवन तक बुलाया गया. व्हाट्सएप पर नियुक्ति पत्र भी भेजा गया, लेकिन बाद में नौकरी नहीं लगी.

 

जब रुपये वापस मांगे गये तो आरोपी टालमटोल करने लगे और अब फोन तक नहीं उठा रहे हैं. इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही