Myanmar : म्यांमार से दिल दहलाने वाले खबर आ रही है. यहां की सेना ने आम नागरिकों पर हवाई हमले कर बम बरसाये और कई राउंड तक फायरिंग की. इस हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गयी. मारे गये लोगों में महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं. बताया जाता है कि सागैंग प्रांत के कनबालु टाउनशिप में स्थित पजीगी गांव के बाहरसैन्य शासन के विरोधियों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था. जिसमें सभी लोग शामिल हुए थे. तभी लड़ाकू विमान ने भीड़ पर बम गिराये और फिर हेलीकॉप्टर से फायरिंग की. यहां लोग विद्रोही गुट के स्थानीय कार्यालय के उद्घाटन के लिए एकत्र हुए थे.
: अररिया में सुबह-सुबह डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
2023 : मुंबई ने दिल्ली को हराया, रोहित ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी [wpse_comments_template]
Myanmar`s military junta confirms deadly air strike on a village in Sagaing region Read @ANI">https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw">@ANI
">https://t.co/fANiz9lQ70">pic.twitter.com/fANiz9lQ70
Story | https://t.co/If1O7AuAoYhttps://t.co/If1O7AuAoY">https://t.co/If1O7AuAoY
href="#Myanmar">https://twitter.com/hashtag/Myanmar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#Myanmar
#MyanmarJunta">https://twitter.com/hashtag/MyanmarJunta?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#MyanmarJunta
#Sagaing">https://twitter.com/hashtag/Sagaing?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#Sagaing
pic.twitter.com/fANiz9lQ70
— ANI Digital (@ani_digital) April">https://twitter.com/ani_digital/status/1645978353269129217?ref_src=twsrc%5Etfw">April
12, 2023
संयुक्त राष्ट्र ने सेना के हमले की कड़ी निंदा की
संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार की सेना के हवाई हमले की निंदा की है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने बयान जारी कर कहा कि हवाई हमले की रिपोर्ट काफी परेशान करने वाली है. सेना ने हेलीकॉप्टर से जिस समारोह पर बम बरसाये है, ऐसा लग रहा है कि कार्यक्रम में नृत्य कर रहे स्कूली बच्चे और उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले अन्य नागरिक शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-the-earth-shook-in-araria-early-in-the-morning-intensity-was-4-3-on-the-richter-scale/">बिहार: अररिया में सुबह-सुबह डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
सैन्य तख्तापलट के बाद 3000 से अधिक नागरिकों के मारे जाने का अनुमान
बता दें कि म्यांमार की सेना ने 1 फरवरी 2021 को तख्तापलट कर देश की सत्ता अपने हाथ में ले ली थी. इसके बाद देश में इमरजेंसी लगा दी गयी थी. इस दौरान म्यांमार की नेता आंग सान सू की और नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था. इसके बाद देशभर में लोकतंत्र बहाली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था. तख्तापलट के बाद से देश में सैन्य शासन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. सेना इन प्रदर्शनों को दबाने के लिए लोगों पर बलपूर्वक कार्रवाई कर रही है. सेना की कार्रवाई में अब तक तीन हजार से अधिक नागरिकों के मारे जाने का अनुमान है. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-mumbai-beat-delhi/">IPL2023 : मुंबई ने दिल्ली को हराया, रोहित ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी [wpse_comments_template]
Leave a Comment