Search

 
 
 

डबल मर्डर केस की मिस्ट्री सुलझी, डायन-बिसाही में की गयी थी वृद्ध दंपती की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

 

घर में लोग पड़ते थे बीमार, इसलिए ओझा के कहने पर वृद्ध दंपती को काट डाला था

Ashish Tagore Latehar : बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में वृद्ध दंपती की हत्या डायन व ओझागुणी के आरोप में की गयी थी. पुलिस ने इस डबल मर्डर केस की मिस्ट्री सुलझा ली है. इस घटना में संलिप्त एक ओझा समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों में निरंजन सिंह (34), चंदन कुमार सिंह (36), गोपाल सिंह (45) व ओझा सुरेश सिंह (33) का नाम शामिल है. पुलिस उपाधीक्षक डॉ. कैलाश करमाली ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस आशय की जानकारी दी. मौके पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित थे.

क्या है मामला

डीएसपी करमाली ने बताया कि बीते 17 जुलाई को सूचना मिली कि अमडीहा गांव के कृत सिंह (70) व उसकी पत्नी तुलसीमणि देवी (65) वर्ष की निर्मम हत्या कर दी गयी है. इस संबंध में बरवाडीह थाना में कांड संख्या 63/3023भादवि की धारा 302 के तहत दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ दिलू लोहरा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी को अनुसंधान के क्रम में पता चला कि अमडीहा गांव के गोपाल सिंह के घर में जब भी कोई बीमार पड़ता था तो झाड़फूंक कराने के लिए छिपोहर थाना क्षेत्र के बारीचट्टान गांव के एक ओझा सुरेश सिंह (35) के पास पिछले दस वर्षों से आता जाता था. ओझा सुरेश सिंह इन लोगों को कहता था कि तुम्हारे घर पर डायन-भूत का साया है. तुम्हारे घर के पश्चिम दिशा रोड के किनारे जो बूढ़ा-बुढ़ी रहते हैं, उसी ने यह सब किया है. उसी गांव के चंदन सिंह की पत्नी का गर्भपात 15 दिन पहले हो गया. चंदन सिंह अपनी पत्नी को लेकर ओझा सुरेश सिंह के पास पहुंचा तो ओझा ने कहा कि जब तक वह बूढ़ा-बुढ़ी जिंदा है, तब तक तुम्हारे घर में यह सब होते रहेगा. इसके बाद इन लोगों ने कृत सिंह एवं उनकी पत्नी को जान से मारने की योजना बनायी. कृत सिंह एवं उनकी पत्नी हड़िया बना कर बाजार में बेचते थे. 16 जुलाई की रात जब कृत सिंह एवं उनकी पत्नी नशे की हालत में घर में सोये थे, तब इन लोगों ने टांगी से काट कर उन दोनों की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद किया है. निरंजन सिंह का उस समय पहना हुआ खून से सना कपड़ा भी बरामद किया गया है. डीएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य दो अभियुक्त उमेश सिंह व जगन्नाथ सिंह फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

एसआईटी में ये पुलिस पदाधिकारी थे शामिल

छापेमारी अभियान में बरवाडीह एसडीपीओ दिलू लोहार, बरवाडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार, बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवासन कुमार सिंह, हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार, बरवाडीह पुलिस अवर निरीक्षक लालेश्वर पासवान, सैट-45 व थाना के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/jamshedpurs-bjp-leader-abhay-singh-has-been-granted-bail-by-high-court-he-is-in-jail-in-a-riot-case/">BREAKING

: जमशेदपुर के BJP नेता अभय सिंह समेत अन्य को हाईकोर्ट ने दी बेल, दंगा के केस में जेल में हैं बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही