Search

 
 
 

CBSE में धनबाद जिला टापर कृष्णांशु को मेडिकल प्रोफेशन पसंद है

 
Dhanbad: जिला में संयुक्त रूप से साइंस टॉपर रहे कृष्णांशु मेडिकल प्रोफेशन में जाना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि रिजल्ट आने के पहले से ही वे तैयारी शुरू कर चुके हैं. उन्होंने नीट की परीक्षा में भी भाग लिया है. बताया कि वह सोशल मीडिया से अब तक दूर रहे हैं. केवल व्हाट्सएप्प यूज़ करते हैं. कृष्णांशु को वर्ष 2020 में सीबीएसई के 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक आए थे. वह 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी जिला टॉपर रहे थे. उसके पिता लक्ष्मी नारायण चौधरी ट्रेवल एजेंसी के संचालक हैं. मां रूपाली चौधरी गृहिणी हैं . कृष्णांशु सफलता का श्रेय अपने माता - पिता के साथ अपने शिक्षकों को देते हैं. प्रति दिन आठ से 10 घंटे पढ़ाई करते हैं .

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/vaishnavi-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />कृषि वैज्ञानिक बनना चाहती हैं वैष्णवी

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा वैष्णवी 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12वीं साइंस में जिला की संयुक्त टॉपर बनी है. वह बताती हैं कि वह सोशल मीडिया का नियंत्रित इस्तेमाल करती हैं. वह व्हाट्स एप या यू-ट्यूब का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए करती थी. वैष्णवी बताती है कि उसका लक्ष्य कृषि वैज्ञनिक बनना है. इसकी तैयारी कर रही हैं. इसके लिए वह आइसीएआर (इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च) की तैयारी कर रही है. वर्ष 2020 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में उसे कुल 98.2 प्रतिशत अंक मिले थे. वैष्णवी के पिता संजय कुमार व्यवसायी हैं. मां श्वेता रानी एक गृहिणी हैं. वैष्णवी के बेहतर प्रदर्शन से उसका पूरा परिवार काफी खुश है. वैष्णवी बताती है कि उसने अपनी पूरी तैयारी एनसीईआरटी की किताब से की थी. 12वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए एनसीईआरटी की किताब सबसे अच्छी होती है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-nilay-keshav-sonal-and-ansh-12th-toppers-in-dps/">

DPS में निलय, केशव, सोनल और अंश 12 वीं के टॉपर [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही