गुरुवार शाम पांच बजे से थम जायेगा राजमहल, गोड्डा और दुमका में चुनाव प्रचार Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज बुधवार को निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि सातवें चरण के तहत संथाल परगना के राजमहल, गोड्डा और दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे थम जाएगा. चुनाव वाले संसदीय क्षेत्र में बाहर से गये राजनीतिक दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं को नियमानुसार वापस लौटना होगा. उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए मतदान के दिन मतगणना केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गयी है. बूथों पर गर्मी से बचने के लिए फैन, शेड, नींबू पानी, कुर्सी, मेडिकल सुविधा आदि बहाल की गयी है. वहीं दूर-दराज के मतदाताओं को बूथ तक लाने, ले जाने के लिए वाहनों की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी.
गर्मी को देखते हुए संथाल परगना में मतदान के दौरान रहेगी विशेष व्यवस्था : के रवि कुमार
Last Updated: May 29, 2024 12:00 AM (IST)