Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा पहुंची नैक की टीम, सोमवार से कोल्हान विश्वविद्यालय का करेगी मूल्यांकन

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में नैक निरीक्षण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इसके साथ ही नैक की पांच सदस्यीय टीम का चाईबासा आगमन हो चुका है. यह टीम सोमवार से विश्वविद्यालय का निरीक्षण और मूल्यांकन करेगी. नैक इस पांच सदस्यीय टीम के चेयरमैन इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी रेवाड़ी के पूर्व कुलपति प्रो सुरेंद्र गखर हैं. इनके अलावा मेंबर को-ऑर्डिनेटर के रूप में बेंगलुरू यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर विमला एम, सदस्य के रूप में यूनिवर्सिटी आफ कश्मीर के प्रो खुर्शीद अहमद बट, सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन प्रोफेसर अनु पुनिया, गांधीग्राम रूरल इंस्टीच्यूट तमिलनाडु के प्रो. केएस पुष्पा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-4-including-minor-arrested-in-mango-firing/">जमशेदपुर

: मानगो फायरिंग में नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
पूरी टीम रविवार की देर शाम चाईबासा पहुंच चुकी है. नैक टीम का अभिनंदन कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डा गंगाधर पंडा, प्रोवीसी डा कामिनी कुमार, रजिस्ट्रार डा जयंत शेखर व अन्य पदाधिकारियों ने किया. टीम के पदाधिकारी व सदस्य 23 जनवरी से 25 जनवरी तक विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग का निरीक्षण करेंगे. साथ ही इसका मूल्यांकन भी करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/78-kg-of-hemp-was-being-brought-from-andhra-pradesh-for-consumption-in-jamshedpur-7-arrested/">जमशेदपुर

में खपाने के लिये ला रहा था आंध्रप्रदेश से 78 किलो गांजा, 7 गिरफ्तार
विश्वविद्यालय में पारंपरिक नृत्य के साथ होगा स्वागत सोमवार को नैक की टीम विश्वविद्यालय में सुबह के 8:45 मिनट प्रवेश करेगी. इस दौरान विश्वविद्यालय के जनजातीय विभाग की ओर से पारंपरिक नृत्य के साथ टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करेंगे. एक घंटे तक कुलपति से विचार-विमर्श के बाद टीम के सदस्य अलग-अलग विभिन्न विभागों में जाएंगे. यह निरीक्षण एवं मूल्यांकन रोजाना शाम छह बजे तक चलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही