Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय में नैक की टीम ने लिया कई विभागों का हाल, अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछे कई सवाल

Jamshedpur (Anand Mishra) : बीती शाम चाईबासा पहुंची नैक की पांच सदस्यीय टीम सोमवार की सुबह कोल्हान विश्वविद्यालय पहुंची. यहां टीम ने कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव व वित्त सलाहकार समेत अन्य अधिकारियों से अब तक की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी ली. इस क्रम में टीम के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से भी अलग-अलग बात कर विश्वविद्यालय की स्थिति, कार्यशैली, समस्या आदि की जानकारी ली. पहले दिन निरीक्षण सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक चला. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में टीम के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 45 मिनट तक चले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी. टीम में चेयरमैन के रूप में इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी रेवाड़ी के पूर्व कुलपति प्रो सुरेंद्र गखर, मेंबर को-ऑर्डिनेटर के रूप में बेंगलुरू यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर विमला एम तथा  सदस्य के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर के प्रो खुर्शीद अहमद बट, सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी की पूर्व डीन प्रो अनु पुनिया, गांधीग्राम रूरल इंस्टीच्यूट तमिलनाडु की प्रो केएस पुष्पा शामिल हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/KU-4.jpeg"

alt="" width="600" height="331" /> इसे भी पढ़ें : बीएयू">https://lagatar.in/bau-enrollment-for-163-seats-in-the-second-phase-of-undergraduate-program-till-wednesday/">बीएयू

: अंडर ग्रैजुएट प्रोग्राम के दूसरे चरण में 163 सीटों पर नामांकन बुधवार तक

पारंपरिक नृत्य-गीत के साथ स्वागत, एनसीसी कैडेट्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

नैक की टीम सुबह 9:00 बजे कोल्हान विश्वविद्यालय पहुंची. यहां टीम के सदस्यों का तिलक लाग कर अभिनंदन किया गया. वहीं टीआरएल विभाग के छात्र-छात्राओं ने झारखंड के पारंपरिक नृत्य-गीत प्रस्तुत किये, जिसके साथ टीम कुलपति के कार्यालय कक्ष तक पहुंची. वहीं विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेड्स ने टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. यहां अभिनंदन से टीम के सदस्य काफी अभिभूत नजर आये. इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पांडा, प्रतिकुलपति डॉ कामिनी कुमार, कुलसचिव डॉ जयंत शेखर, वित्त अधिकारी डॉ पीके पाणि समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-the-house-due-to-cigarette-or-alcohol-death-by-burning/">धनबाद:

सिगरेट या शराब के कारण घर में लगी आग, जलकर हुई मौत

कुलपति ने दिया एक घंटा प्रजेंटेशन

कुलपति के कार्यालय कक्ष में टीम के सदस्य करीब एक घंटे तक रहे. यहां कुलपति डॉ गंगाधर पांडा ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय के कार्यों, गतिविधियों और विकास आदि की जानकारी दी. इस दौरान टीम ने कुलपति से कई सवाल भी पूछे, जिसका उन्होंने जवाब दिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-jharkhand-has-also-been-the-workplace-of-subhash-chandra-bose/">हजारीबाग

: झारखंड भी रही है सुभाषचंद्र बोस की कर्मभूमि

सेंट्रल लाइब्रेरी समेत अन्य विभाग व सेक्शन का निरीक्षण

टीम के सदस्य पहले दिन सोमवार को विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी भी गयी. वहां उन्होंने किताबों की उपलब्धता, स्टॉक आदि की जानकारी ली. इसके बाद विभिन्न विभागों और वहां के पुस्तकालयों का भी निरीक्षण किया. दोपहर में भोजनकाल के बाद टीम दो हिस्सों में बंट गयी. विभिन्न विभागों का निरीक्षण करने के पश्चात टीम के सदस्य फाइनांस सेक्शन, प्रतिकुलपति कार्यालय, कुलसचिव कार्यालय आदि में पहुंच कर वहां की स्थिति से अवगत हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही