Search

 
 
 

धनबाद सहित राज्य के सात जिले में नाबार्ड खर्च करेगा 21 हजार करोड़

 

कार्यशाला में विस्तार से दी गई स्वीकृत परियोजनाओं की जानकारी

Dhanbad: ग्रामीण विकास कार्यों को लेकर गुरुवार 21 सितंबर को शहर के एक निजी होटल में नाबार्ड ने कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला में धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा व रामगढ़ जिलों के विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए. उन्हें, नाबार्ड द्वारा ग्रामीण आधारभूत सुविधा विकास निधि (आरआईडीएफ.) से स्वीकृत परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया. नाबार्ड के उप महाप्रबंधक एस सीगर्ग ने कहा कि ग्रामीण विकास कार्य से जुड़े पदाधिकारी परियोजना में हुए खर्च का मासिक ब्योरा समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि ससमय राशि निर्गत की जा सके और राज्य सरकार नाबार्ड के इस किफ़ायती वित्तीय सहयोग का समुचित लाभ ले सके. उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा निर्धारित प्रारूप में परियोजना से संबंधित " डिस्प्ले बोर्ड" हर परियोजना में लगाएं. जिला विकास प्रबंधक (डी डी एम) रवि कुमार लोहानी ने कहा कि नाबार्ड ने झारखंड राज्य में आरआईडीएफ. के तहत राज्य सरकार को कुल 4639 परियोजनाओं के लिए 21578.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. इनमें 15,765.62 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं. यह राशि चयनित जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पीने के पानी, सड़क आदि पर खर्च की जाएगी. मौके पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, आरआईडीएफ परियोजनाओं के कार्यान्वयन विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही