Search

 
 
 

नड्डा ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा की, बंगाल के नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया

 
Kolkata : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कोलकाता में राज्य के पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और उनसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने के लिए कहा. जेपी नड्डा ने भाजपा के राज्य नेतृत्व से लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचने के लिए भी कहा. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नड्डा ने पार्टी के पंचायत चुनाव प्रदर्शन की रिपोर्ट देखी

बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और सांसद शामिल हुए. भाजपा के एक नेता ने बताया, नड्डा जी ने पार्टी की संगठनात्मक ताकत का जायजा लिया. उन्होंने पार्टी के पंचायत चुनाव प्रदर्शन की रिपोर्ट देखी और उन जगहों पर वोट शेयर में गिरावट के बारे में पूछताछ की, जहां हमने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने पार्टी नेताओं से केंद्र द्वारा किये गये विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और तृणमूल कांग्रेस सरकार के कुशासन को उजागर करने के लिए भी कहा.

भाजपा अध्यक्ष ने लगातार भाजपा नेताओं के साथ बैठक की 

भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार रात को एक बैठक की. आज रविवार सुबह दूसरी बैठक और दोपहर में नेशनल लाइब्रेरी में एक अन्य बैठक की. उन्होंने बताया कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष सुबह पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर भी गये.

पश्चिम बंगाल से 35 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव से पहले संगठन का जायजा लेने के लिए नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से 35 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीट पर जीत हासिल की थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही