Search

 
 
 

रांची हिंसा में घायल नदीम को शुक्रवार को एयर एंबुलेंस से भेजा जाएगा दिल्ली मेदांता, 7.55 लाख रुपये आयेगा खर्च

 
Ranchi :  रांची हिंसा में घायल नदीम को बेहतर ईलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. शुक्रवार की सुबह नदीम को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा जाएगा. नदीम को रिम्स से ले जाने और वहां पर इलाज कराने का सारा खर्च जिला प्रशासन उठाएगा. सिर्फ एयर एंबुलेंस से ले जाने का खर्च 7.55 लाख रुपये आयेगा. वहीं तत्काल इलाज के लिए 2.45 लाख रुपये दवा पर होनेवाले खर्च के लिए दिया जाएगा. इलाज में अधिक खर्च आने पर भी सरकार ही सारा भार उठाएगी.

सात सदस्यीय टीम ने बाहर भेजने की अनुशंसा की

बता दें कि नदीम की स्थिति में सुधार नहीं होता देख रिम्स के डॉक्टरों की सात सदस्यीय कमिटी ने इलाज के लिए उच्च सेंटर रेफर किया था. इसके अलावा परिवार वाले भी लगातार स्थिति गंभीर होने की शिकायत को लेकर उसे बाहर भेजे जाने की मांग कर रहे थे.

परिवार की आर्थिक स्थित खराब

घायल नदीम के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. इलाज के दौरान बाहर से दवा की खरीदारी करने में भी परिवार वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. परिजन मुर्सरत ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. नदीम के भाई टीपू ने बताया कि गोली निकालने के लिए हुए ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी. इसे भी पढ़ें – विक्रम">https://lagatar.in/4-arrested-in-vikram-rajak-murder-case-tspc-militant-attack-ganjhu-hatched-a-conspiracy/">विक्रम

रजक हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, TSPC उग्रवादी आक्रमण गंझू ने रची थी साजिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही