Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए नदीम खान सम्मानित

रांची के सिख समुदाय ने रक्तदान और थैलेसीमिया के क्षेत्र में काम कर रहे लहू बोलेगा रक्तदान संगठन एवं झारखंड थैलेसीमिया एसोसिएशन के संस्थापक नदीम खान को लगातार दूसरे वर्ष सम्मानित किया.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची के सिख समुदाय ने रक्तदान और थैलेसीमिया के क्षेत्र में काम कर रहे लहू बोलेगा रक्तदान संगठन एवं झारखंड थैलेसीमिया एसोसिएशन के संस्थापक नदीम खान को लगातार दूसरे वर्ष सम्मानित किया.

Uploaded Image

रातू रोड स्थित गुरुद्वारा हॉल में गुरुनानक सेवक जत्था की ओर से झारखंड राज्यस्तरीय चौथा शहीद-ए-अजाम भगत सिंह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में मानव सेवा के लिए काम कर रहे कई लोगों को सम्मानित किया गया.

 

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, रांची के डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत अन्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

 

सम्मान मिलने पर लहू बोलेगा संगठन ने सिख समुदाय का आभार जताया. संगठन ने रातू रोड गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और गुरुनानक सेवक जत्था के सभी पदाधिकारियों को भी धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में लहू बोलेगा के ई शाहनवाज अब्बास और पॉवेल कुमार भी शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही