Search

 
 
 

एक हुए नागा चैतन्य-शोभिता धूलिपाला, ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों संग रचाई शादी

 
LagatarDesk: एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी का शुभ मुहूर्त 4 दिसंबर रात 8:15 में था. नागा और शोभिता ने ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों संग शादी रचाई. शादी में परिवार के अलावा उनके दोस्त शामिल हुए. उनकी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीड़िया पर खूब वायरल हो रही हैं. शोभिता धुलिपाला ने शादी के लिए गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहना है. जिसके साथ जटिल आभूषण जिसमें एक भारी चोकर, लेयर्ड कुंदन हार, इयररिंग्स और एक अलंकृत मांग टीका शामिल है. एक्ट्रेस ने अपने बालों को फूलों के बन से स्टाइल किया है, जो उनके लुक को पूरा कर रहा. जिसमें एकेट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है. वहीं नागा चैतन्य ने कुर्ते के साथ पारंपरिक पंचा पहना है.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-2-6.jpg">

class="size-full wp-image-984760 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-2-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

नागार्जुन ने बेटे और बहु के लिए लिखा एक इमोशनल नोट

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा. शोभिता और चैतन्य को एक साथ इस खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करते देखना मेरे लिए एक विशेष और भावनात्मक क्षण रहा है, मेरी प्यारे चाय को बधाई, और प्रिय शोभिता का परिवार में स्वागत है- आप पहले ही हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियां ला चुकी हैं. ">

शादी में शामिल हुए कई सितारे

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी में तेलुगु फिल्म उद्योग के कई सितारे पहुंचे. जिसमें - चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, पीवी सिंधु, नयनतारा, अक्किनेनी और दग्गुबाती परिवार, एनटीआर, राम चरण और उपासना कोनिडेला, और महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर शामिल हैं. इस बीच शादी से पहले नागार्जुन के जुबली हिल्स स्थित घर को पूरी तरह से सजा दिया गया है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही