नगर पंचायत ने लावारिश पशुधन को जब्त करना शुरू किया
Latehar : नगर पंचायत ने शहर में लावारिस घूम रहे मवेशियों को जब्त करना शुरू किया है. नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर सिटी मैनेजर राजकुमार वर्मा, क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर, तहसीलदार राजू प्रसाद और नगर पंचायत के कई कर्मी मवेशियों की जब्त अभियान में जुटे हैं. नगर प्रशासक ने कहा कि नगर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में मवेशियों को खुले ढंग से सड़क पर छोड़ दिया जाता है. इससे आवागमन बाधित होती है. साथ ही दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है. वहीं सड़क दुर्घटना में मवेशी मारे जाने पर नगर पंचायत को उसे निस्तारित करने में भी परेशानी होती है. उन्होंने मालिकों से मवेशी को घरों में रखने की अपील की. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ने वाले मालिकों को चिन्हित कर उन पर नगरपालिका एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी. बता दें की विगत कई दिनों से शहर में माइकिंग कर सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ने वाले मालिकों को चेतावनी दी जा रही थी. ...................बीएस कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मना
alt="" width="1156" height="868" />
नवल किशोर प्रसाद ने छात्रों को एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाने की अपील की
Latehar : शहर के बानपुर स्थित बनवारी साहू महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता योजना के नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर नवल किशोर प्रसाद ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर नवल किशोर प्रसाद ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीपक प्रज्वलित कर किया. नवल किशोर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं की प्रेरणा स्रोत है. इसीलिए उनकी जन्म तिथि को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. विवेकानंद ने अपनी अल्प आयु में ही देश दुनिया में अपनी ख्याति अर्जित की थी. शिकागों में उनके द्वारा दिया गया व्याख्यान आज भी प्रासंगिक है. कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए. युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज और राष्ट्र परिवर्तन ला सकते हैं. उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों को एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाने की अपील की. मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कई स्वयं सेवक एवं महाविद्यालय के कर्मी उपस्थित रहे. ......................डीसी हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
alt="" width="1152" height="648" /> Latehar : लातेहार डीसी हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई. इस दौरान डीसी ने जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सुरेंद्र कुमार से कई तरह की जानकारियां ली. साथ ही संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिये. डीटीओ ने डीसी को दो ब्लैक स्पॉट और 13 असुरक्षित ( वलनरेबल) स्थानों (जहां विगत तीन सालों में पांच सड़क दुर्घटनाएं और 10 लोगों की मौत मृत्यु हुई हो) के बारे में बताया. डीसी ने उन स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए साईनेज, रम्बल स्ट्रिप और कॉनवेक्स लेंस लगाने का निर्देश दिया. डीसी ने डीटीओ से मोटर व्हीकल एक्ट के अनुपालन के लिए विगत माह चलाये गये वाहन जांच अभियान के बारे में जानकारी ली. उन्होंने ब्लैक स्पॉट एवं वलनरेबल प्लेस के आसपास सड़क दुर्घटना रोकने के लिए वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन, तेज और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने को कहा.
सड़क में सब्जी बेचने वालों के लिए मंगल बाजार में शिफ्ट करने का निर्देश
बैठक में डीसी ने विगत जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के संबंध में जानकारी ली. डीटीओ ने बताया कि नेतरहाट-बनारी पथ पर बॉक्साइड की ढुलाई करने वाले ट्रकों द्वारा तेज गति से वाहन परिचालन किया जाता है. डीसी ने नेतरहाट-बनारी पथ पर वाहन जांच अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र की सड़क में सब्जी बेचने वालों के लिए मंगल बाजार में शिफ्ट करने का निर्देश दिया. डीसी ने इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटा बेस में सभी सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी, फोटो आदि ससमय इंट्री करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता अलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार मो परवेज, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संतोष कुमार मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. .............डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी
Latehar : स्थानीय जलता स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय के प्रार्थना सभागार में स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिए. महापुरुषों की सिर्फ जयंती नहीं मनाकर बल्कि उनके आदर्शों व नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा रखकर और अपने कर्तव्य और उत्तरदायित्वों का निर्वहन सही मायने में करके हम भी अपने राष्ट्र और धर्म की रक्षा कर सकते हैं. प्राचार्य ने विवेकानंद के जीवन की कई उपलब्धियों से बच्चों को अवगत कराया.alt="" width="648" height="734" />
Leave a Comment