Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अबतक नहीं हुआ नगर मंदिर चोरीकांड का खुलासा, सनातनियों में गुस्सा, एसपी से करेंगे मुलाकात

Chandwa : क्षेत्र के प्रसिद्ध मां उग्रतारा मंदिर नगर में हुए चोरी कांड का खुलासा 3 सप्ताह बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ. अब तक इस चोरी कांड का खुलासा नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस बयान जारी करते हुए कही. श्री शाहदेव ने कहा कि क़रीब दो सप्ताह पूर्व जब सनातनियों ने शांति पूर्वक अपना सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया था, तब पुलिस प्रशासन द्वारा कहा गया था कि यथाशीघ्र उक्त चोरी कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा. लेकिन दिए गए आश्वासन के करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक चोरी कांड का उद्भेदन नहीं होने से सनातनियों में गहरा आक्रोश है. इसे भी पढ़ें : अपराधियों">https://lagatar.in/the-police-showed-readiness-to-punish-the-criminals-and-the-court-also-gave-its-verdict-immediately-read/">अपराधियों

को सजा दिलाने में पुलिस ने दिखाई तत्परता तो कोर्ट ने भी तुरंत सुनाया फैसला, पढ़ें…   
जल्द ही सनातनियों का एक शिष्टमंडल लातेहार जिले के एसपी से मिलकर इस चोरी कांड के लिए स्पेशल टीम गठित करने की मांग करेगा. प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा कि यदि इसके बाद भी आवश्यकता पड़ी तो श्रद्धालुओं- ग्रामीणों के साथ बैठक कर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की रणनीति बनाई जाएगी. इस बार आंदोलन सांकेतिक नहीं बल्कि प्रचंड आंदोलन होगा. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/farmer-became-a-teacher-when-he-lost-his-job-in-corona-did-floral-makeup-in-barren-land/">कोरोना

में नौकरी गई तो शिक्षक से बने किसान, बंजर भूमि में कर दिया पुष्प शृंगार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही