Search

 
 
 

नागार्जुन ने किया तेलंगाना पवेलियन का उद्घाटन, इन खास चीजों की दिखी..

 
Lagatardesk :  मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस सेंटर में चल रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट `वेव्स 2025` का आज दूसरा दिन खास रहा. ग्लैमर और तकनीक के संगम वाले इस भव्य आयोजन में तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने `तेलंगाना पवेलियन` का उद्घाटन किया, जहां तेलंगाना की फिल्म इंडस्ट्री की उपलब्धियों और सुपरहिट फिल्मों की झलकियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/Untitled-3.gif"

alt="" width="600" height="600" />     एक्टर नागार्जुन ने कहा कि  वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को काफी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा, इस सम्मेलन से फिल्मों की उत्पादन लागत को कम करने में मदद मिलेगी और प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग संभव हो सकेगा.जब नागार्जुन से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के भविष्य के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल है.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/Untitled-4.gif"

alt="" width="600" height="400" />   तेलंगाना पवेलियन` बना बच्चों का आकर्षण : तेलंगाना पवेलियन` में बच्चों के लिए खास तौर पर लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर `छोटा भीम` की एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है. इसमें छोटा भीम, कालिया, चुटकी और अन्य किरदारों की छोटी-छोटी आकर्षक मूर्तियाँ प्रदर्शित की गई हैं इसके अलावा, तेलुगु सिनेमा की कुछ सुपरहिट फिल्मों जैसे `पुष्पा`, `बाहुबली`, `आरआरआर` और `कल्कि 2898 एडी` के पोस्टर भी इस प्रदर्शनी में दर्शकों के लिए रखे गए हैं.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही