Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: RU में नागपुरी दिवस सह प्रफुल्ल जयंती का आयोजन

Ranchi: नागपुरी भाषा परिषद औऱ रांची विश्वविद्यालय रांची के तत्वावधान से केंद्रीय पुस्तकालय के सभाकक्ष में नागपुरी दिवस सह नागपुरी साहित्य के कवि, साहित्यकार प्रफ्फुल कुमार राय का जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर पद्मश्री मधु मंसूरी हसमुख, पद्मश्री मुकुंद नायक और महावीर नायक शामिल हुए. इस दौरान तीन पुस्तक का लोकार्पण किया गया. इसमें डॉ. उमेश नंद तिवारी की लिखित आधुनिक नागपुरी साहित्य की विविध बिधाएं, लेखक डॉ. उमेश नन्द तिवारी और डॉ राम कुमार, राकेश रमण की कृत खोईर खेला के विविध आयाम शामिल है. कार्यक्रम में नौ सहायक प्राध्यापक के साथ तीन पूर्व सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को भी सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि महाबीर नायक ने बताया कि झारखंड की रत्नगर्भा भूमि में जन्में प्रफुल्ल कुमार राय नागपुरी भाषा, साहित्य जगत के विद्वान थे. नागपुरी भाषा साहित्य के विकास के लिए उन्होंने अथक श्रम किया. उन्होंने साहित्य सृजन किया. वे एक साहित्यकार थे. प्रत्येक कवि और साहित्यकार का जन्मदिवस का आयोजन किया जाना चाहिए. रांची विश्वविद्यालय विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश नन्द तिवारी ने बताया कि 2025 के लिए प्रफ्फुल सम्मान पूर्व प्राध्यापक गोसनर महाविद्यालय सह नागपुरी भाषा साहित्य के साहित्यकार डॉ. राम प्रसाद और नागपुरी भाषा कि प्रसिद्ध गायिका यशोदा देवी को दिया जा रहा है. नागपुरी भाषा परिषद् कि महासचिव डॉ. शकुंतला मिश्र ने बताया गया कि आर्य भाषा परिवार में प्राचीन काल से ही नागपुरी भाषा का विशिष्ट स्थान रहा है. इस भाषा को साहित्य के रूप में स्थापित करने साहित्याकारो औऱ लेखकों का योगदान रहा है. आज इनके सहयोग से जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग स्थापित हुआ. आज नागपुरी भाषा में विभिन्न स्कूल कॉलेज में अध्यनरत हैं. पद्मश्री मुकुंद नायक ने बताया कि नागपुरी पद्य साहित्य का अनमोल मोती माना जाता है. झारखंड आंदोलन में भाषायी व सांस्कृतिक अगुवाई कर आंदोलन को गति प्रदान किया. नागपुरी भाषा साहित्य को पहचान मिली. इनकी रचना एवं कर्म के कारण वे नागपुरी और झारखंडी समाज के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुखदेव साहू ने किया. मौके पर डॉ.शकुंतला मिश्र, डॉ.संजय कुमार षाड़ंगी, हरिनन्दन महली, धनेंद्र प्रवाही, रामदेव बड़ाईक, पूनम कुमारी,डॉ.रामजय नायक, करमी मांझी, नन्दकिशोर रजक,संगीता तिग्गा, अजय पाण्डेय, प्रमोद कुमार राय, डॉ. खालिक डॉ. राम कुमार, अहमद, सुश्री करमी मांझी, नवीन कुमार मिश्र, तनवीर मिरदाहा, सुभासिनी, विकास कुमार सिन्हा, मनपुरन नायक, डॉ. आदित्य कुमार जयविंद नागेश्वर, डॉ. सुभाष साहु,डॉ. अंजू कुमारी साहु, रविन्द्र साहु, सुश्री पूनम कुमारी, नेहा कुमारी, डॉ. गुरुचरण साहु समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/congratulations-to-bjp-on-victory-we-will-continue-to-be-useful-to-the-people-in-their-happiness-and-sorrow-kejriwal/">भाजपा

को जीत की बधाई, हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे : केजरीवाल
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही