Search

नालंदा : अपराधियों ने दिनदहाड़े पत्रकार को मारी गोली, राजगीर से लौट रहे थे घर

Nalanda :  बिहार में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. अपराधी आये दिन लूट, हत्या, चोरी सहित अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास का है. जहां अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार दी है. पत्रकार की पहचान दीपक विश्वकर्मा के रूप में हुई है. आनन-फानन में दीपक को घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया.

राजगीर से घूमकर अपने घर बिहार शरीफ लौट रहे थे पति-पत्नी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पत्रकार दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ राजगीर घूमने गये थे. दोनों राजगीर से बिहार शरीफ लौट रहे थे, तभी दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास अपराधियों ने पत्रकार को गोली मार दी. गोली लगने से पत्रकार और उनकी पत्नी दोनों बाइक से गिर गये. आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने उनका प्रारंभिक उपचार किया और पटना रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

घटनास्थल से पुलिस ने खोखा किया बरामद

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर हमला की सूचना मिली थी. शुरुआत में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट हुआ है. लेकिन दीपकर ने बयान में बताया कि उनपर हमला किया गया है. अशोक मिश्रा ने बताया कि दीपक के बयान के आधार पर घटनास्थल पहुंचे तो वहां से एक गोली का खोखा बरामद हुआ. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अपराधी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp