Search

 
 
 

नालंदा: सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल होने पर लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

 
Nalanda : नालंदा में सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल होने पर एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की. यह मामला जिले के सोहराय थाना क्षेत्र का है. लड़की की पहचान 20 वर्षीय हरनौत के रूप में हुई है. दरअसल लड़की सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल हो गई थी. जिससे तनाव में आ कर लड़की ने पहाड़ से छलांग लगा दी.स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल लड़की की हालत अभी ठीक है. हालांकि इस घटना में लड़की बाल-बाल बच गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, लड़की पहाड़ से छलांग लगाने के बाद नीचे पेड़ पर अटक गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद एक घंटे की मशक्कत के बाद लड़की को नीचे उतारा गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और लड़की को एम्बुलेंस से माध्यम से सदर अस्पताल लाया गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही