Search

 
 
 

Nalanda : पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशितों ने सड़क जाम की

जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र स्थित तारापुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जगाई गांव निवासी श्याम प्रसाद (45 वर्षीय) के रूप में हुई है. वह अमनारखास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य थे.
 
बिहार की खबरें

Nalanda :  जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र स्थित तारापुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जगाई गांव निवासी श्याम प्रसाद (45 वर्षीय) के रूप में हुई है. वह अमनारखास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य थे.

 

ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, श्याम प्रसाद एक निजी अस्पताल में ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तारापुर गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. गले में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई. श्याम प्रसाद की हत्या किस वजह से की गई, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है.

 

हत्या से लोगों में आक्रोश

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए. इसके बाद मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और एकंगरसराय चौक के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया. इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी देर तक प्रभावित रही.

 

पुलिस ने शुरू की जांच

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों द्वारा हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अहम सुराग जुटा रही है. घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

 

फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ हत्या के कारणों का पता लगा रही है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही