Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा : हनुमान आरती के दौरान पुलिस ने की लाठीचार्ज, 12 से अधिक लोग घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में पुलिस की दबंगई देखने को मिली है. बिहार थाना इलाके के अंबेर चौक के पास हनुमान मंदिर पर मंगलवार को आरती हो रही थी. इस दौरान बिहार थाना के पुलिस कर्मी द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ता से मारपीट की गई और लाठीचार्ज किया गया. इसे भी पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-met-delhi-cm-kejriwal-tweeted-and-said-we-all-have-to-save-the-country-together/">तेजस्वी

यादव ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से की मुलाकात, ट्वीट कर कहा- हम सभी को मिलकर देश बचाना है

प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

घटना के बाद बजरंग दल के कई कार्यकर्ता उग्र हो गये और जमकर हंगामा किया. कार्यकर्ता ने आसपास के दुकानों को बंद करा दिया. जिसके बाद माहौल बिगड़ गई. आनन-फानन में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं अंबेर चौक के पास भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. एसडीएम अभिषेक पलासिया ने आश्वासन दिया  कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्की ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को मंदिर में आरती की जाती है. इस बार पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाये

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चौराहे को जाम कर दिया और जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. लोगों ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाये. सड़क जाम होने के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जिससे आने- जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जिला प्रशासन के कार्रवाई के आश्वासन के बाद सड़क में जमे लोग हटे. वहीं आक्रोशित लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर निलंबन की कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे शहर को बंद करवा देंगे. एसडीएम अभिषेक पलासिया ने बताया कि लोगों के द्वारा दिए गए आवेदन को उन्होंने ले लिया है और उचित कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया है. उन्होंने कहा कि इस आवेदन को वरीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा और उनके द्वारा दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें - जेईई">https://lagatar.in/jee-main-session-2-form-filling-date-announced/">जेईई

मेन सेशन दो के फॉर्म भरने की तारीख का एलान  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही