Search

 
 
 

नालंदा: शादीशुदा महिला पर असली और ‘नकली’ पति जता रहे हक, जांच में जुटी पुलिस

 
Nalanda : नालंदा के परबलपुर के संत नगर मोहल्ले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां दो युवक एक ही महिला को अपनी पत्नी बता रहे हैं. शादीशुदा महिला पर दो पुरूष अपनी पत्नी होने का दावा करते हुए आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे. जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया. इस दौरान थाना में तीनों का हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला. किराएदार के रूप में रह रही आरती देवी पर उसके तथाकथित दो पतियों ने अपनी-अपनी पत्नी होने का दावा किया. थाना क्षेत्र के ढ़िबरीपुर गांव निवासी बबलू कुमार की मानें तो उसका विवाह आरती देवी से आठ साल पहले हुआ था. जिससे दोनों के तीन बच्चें भी हैं. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-non-gazetted-employees-federation-has-decided-to-protest-in-front-of-the-chief-engineer/">आदित्यपुर

: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्य अभियंता के समक्ष धरना देने का लिया निर्णय

एक्स्ट्रा मैरिटल लव और मैरिज का मामला

इधर, एक साल पहले आरती चंडी थाना के कोरूबीघा निवासी धीरेंद्र कुमार को अपना दिल दे बैठी थी. और उसके साथ ही परबलपुर में किराए के मकान में रहने लगी थी. महीनों बाद जब बबलू उसके संतनगर स्थित किराए के मकान पर पहुंचा तो अपनी पत्नी को धीरेंद्र के साथ देख आग-बबूला हो गया. दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. उसके बाद आस पड़ोस के दर्जनों लोग वहां आ गये. स्थिति बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद तीनों को थाना ले जाया गया. आरती का पहला पति जहां उसके बिना नहीं रहने की बात बता रहा है तो वहीं दूसरा पति धीरेंद्र कुमार भी उसपर अपना हक जता रहा है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच करने की बात कह रही है. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-shipra-and-shaktipunj-canceled-black-diamond-will-not-run-on-february-8/">धनबाद:

शिप्रा व शक्तिपुंज रही रद्द, 8 फरवरी को नहीं चलेगी ब्लैक डायमंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही