Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा: शादी का अजीबोगरीब मामला, आपस में शादी के लिए घर से भागी दो सहेलियां

Nalanda : नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र से अजीबो - गरीब मामला सामने आया है. जहां आपस में शादी करने के लिए दो सहेलियों ने घर छोड़ दिया और धनबाद पहुंच गईं. दोनों युवतियों ने पांच फरवरी को शादी की नीयत से घर छोड़ दिया था. वे झारखंड के धनबाद पहुंच गईं और महिला थाने में जाकर शादी की गुहार लगाने लगीं. इससे पहले उनकी शादी हो पाती, पुलिस के सहयोग से ही अस्थावां थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई. फिर दोनों को बरामद कर वापस नालंदा लेकर चली आई. इसे भी पढ़ेंPIL">https://lagatar.in/pil-cash-case-kolkata-police-approaches-supreme-court-against-ed-and-cbi/">PIL

कैश कांड : कोलकाता पुलिस ने ईडी और सीबीआई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

पुलिस ने लड़कियों को किया परिजनों के हवाले

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-142.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पुलिस ने दोनों युवतियों का कोर्ट में बयान दर्ज कराया. कोर्ट ने दोनों को अपने-अपने घर जाने का आदेश दिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि इस मामले में एक युवती के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. साथ ही दूसरी युवती पर शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाया था. बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां बीएससी में पढ़ाई करती हैं. खास बात ये है कि एक लड़की का गेटअप लड़के के जैसा था. सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद कर गुरुवार की सुबह नालंदा लेकर आई थी. दोनों से पूछताछ की गई है. कोर्ट के आदेश पर दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-beautification-of-pucca-ghat-pond-at-a-cost-of-60-lakhs-still-the-wastes-are-scattered/">चाकुलिया

: 60 लाख की लागत से पक्का घाट तालाब का हुआ सौंदर्यीकरण, फिर भी बिखरे हैं कचरे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही