Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा : घर का छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत, तीन जख्मी

Advertisement
Advertisement
Nalanda : बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा हो गया है. यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से मानपुर थाना क्षेत्र के हरगांवा गांव में एक घर का छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी. मृतकों की पहचान हरगावां गांव निवासी श्याम सुंदरी देवी (63 वर्ष) और रंजू देवी (23 वर्षीय) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में आशा देवी, अंकुश कुमार और निकिता कुमारी का नाम शामिल हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (पढ़ें, गिरफ्तारी">https://lagatar.in/cm-is-not-going-to-ed-office-due-to-fear-of-arrest-this-fear-is-good-babulal/">गिरफ्तारी

के डर से ईडी ऑफिस नहीं जा रहे CM, ये डर अच्छा है : बाबूलाल )

घर के दरवाजे पर बैठकर बात कर रही थे सभी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रंजू देवी और श्याम सुंदरी देवी बच्चों के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी. तभी अचानक घर का छज्जा भरभरा कर गिर गया. इस मलबे में पांच लोग दब गये. आवाज सुन आसपास के लोग जुटे और सभी लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद आनन- फानन में पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने रंजू देवी और श्याम सुंदरी देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले ही घर बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-giant-tree-fell-on-nh-people-narrowly-escaped-traffic-disrupted/">लातेहार

: NH पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे लोग, आवागमन बाधित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही