Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा में उम्मीदवारों की नियोजन रिपोर्ट सौंपेंगे नलिन सोरेन

Palamu : प्रदेश में 75 फीसदी स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन को लेकर झारखंड विधानसभा की विशेष समिति के सदस्य नलिन सोरेन शुक्रवार को पलामू पहुंचे. इस दौरान वह मेदनीनगर स्थित सर्किट हाउस में पलामू, लातेहार और गढ़वा जिले के पदाधिकारियों और कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराये गये कार्यबल (कर्मचारी) की जांच की और वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट भी ली. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/decision-will-come-on-may-20-in-jharkhands-oldest-case/">झारखंड

Oldest केस : 72 साल से चल रही कानूनी लड़ाई 20 मई को होगी खत्म!)

नलिन सोरेन ने सरकारी अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया

इस दौरान नलिन सोरेन ने कहा कि इस रिपोर्ट को विधानसभा में सौंपा जायेगा. उन्होंने बैठक के दौरान सरकारी अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों और संस्थाओं में नियुक्त कर्मियों में से 75 फीसदी कर्मी स्थानीय नागरिक हो. साथ ही 40,000 रुपये के कम वेतन वाले कर्मचारी की विस्तृत रिपोर्ट श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की पोर्टल पर दर्ज कराएं. बैठक में उप विकास आयुक्त रवि आनंद, अमर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : साइक्लोन">https://lagatar.in/cyclone-mocha-alert-in-andaman-bengal-odisha-storm-can-bring-destruction-in-worlds-largest-rohingya-refugee-camp/">साइक्लोन

मोका : अंडमान, बंगाल, ओडिशा में अलर्ट, दुनिया के सबसे बड़े रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में तबाही ला सकता है तूफान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही