Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलिदान दिवस पर रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां व ठाकुर रौशन को 'नमन' ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_205231" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/19-kale-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रौशन सिंह की तस्‍वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते अमरप्रीत सिंह काले[/caption] Jamshedpur : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रौशन सिंह को 19 दिसंबर 1927 को फांसी दी गई थी. जिसके चलते आज के दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है. देश को आजादी दिलाने के लिए इन तीनों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था. शहर की अग्रणी संस्था `नमन` ने उन तीनों बलिदानियों को आज रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की.

बलिदानी क्रांतिकारियों की कुर्बानियों को याद करना आजादी का सम्‍मान 

इस मौके पर “नमन” के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा देश की आजादी के लिए अनगिनत क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया है. जिनका आभार व्यक्त करने के लिए कोई भी शब्द काफी नहीं हो सकता. लेकिन उनकी कुर्बानियों को हमेशा याद रखकर हम कड़ी मेहनत से हासिल की गई आजादी का सम्मान जरूर कर सकते हैं. भारत को आजादी दिलाने के लिए राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था. यह राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ॠणी रहेगा. इस मौके पर रामकेवल मिश्रा ने कहा कि इन महान बलिदानियों के बलिदान की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं. नमन है ऐसे माता पिता को जिन्होंने राष्ट्र को ऐसे रत्न सुपुर्द किए.

 कार्यक्रम का संचालन धनुर्धर त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/19-kale1-1-300x192.jpg"

alt="" width="300" height="192" /> इस मौके पर राजपती देवी, स्वाति मित्रा, प्रमिला शर्मा, नीतू दुबे, रानी गुप्ता, डी मनी, ब्यूटी तिवारी, लक्ष्मी यादव, ममता कपूर,शारदा शर्मा, किरण देवी,आभा वर्मा, सुशमा, लख्खी कौर एवं अन्य बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ राजेश सिंह बम, मंटू चावला, शिबू बर्मन, बिट्टू तिवारी, संतलाल पाठक, अरुण कुमार मिश्रा, महेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, केशव तिवारी, बिपिन झा, कृष्ण शर्मा काली,सरजू राम सहित कई वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य मौजूद रहे. इनके अलावा विभाष मजुमदार,टोनी सिंह,संतोष यादव, विक्रम ठाकुर, शेखर मुखी, कार्तिक जुमानी, विक्की तारवे,मनोज मुखी,अमरीक सिंह, सूरज यादव, रामा राव, सूरज चौबे, अमरदीप सिंह, सुशील तिवारी, रणबीर सिंह, रवीन्द्र गिल, सरबजीत सिंह, विक्रम सिंह, राहुल हरीपाल, मनीष प्रसाद, प्रेम करन पांडे, राकेश, प्रशेनजीत ने भी वीर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही