Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बदलेगा जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का नाम, नया नाम होगा रामगंगा नेशनल पार्क

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk : उत्तराखंड का प्रसिद्ध अभयारण्य जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अब रामगंगा नेशनल पार्क के नाम से जाना जाएगा. बीते तीन अक्टूबर को केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौबे ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का दौरा किया था. तभी अश्विनी चौबे ने नेशनल पार्क का नाम बदलकर रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान करने का ऐलान किया था. केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कॉर्बेट नेशन पार्क का भ्रमण किया और धनगढ़ी स्थिति म्यूजियम में रखे गए विजिटर बुक में भी उनके संदेश में पार्क का नाम उन्होंने रामगंगा नेशनल पार्क ही लिखा है. इसे भी पढ़ें- गोल्डन">https://lagatar.in/golden-boy-neeraj-chopra-stylish-fashion-shoot-his-stunning-look-going-viral/">गोल्डन

ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने कराया स्टाइलिश फैशन शूट, वायरल हो रहा उनका स्टनिंग लुक

पहले बदला गया था नाम

साल 1936 में इस पार्क की स्थापना के समय इस पार्क का नाम हेली नेशनल पार्क रखा गया था. यह संयुक्त प्रांत के गवर्नर मैल्कम हेली के नाम पर था. आजादी के बाद इस पार्क का नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क रख दिया गया. इसके बाद प्रसिद्ध शिकारी जिम कॉर्बेट की मौत के दो साल बाद साल 1957 में इस पार्क का नाम जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क कर दिया गया था. बता दें कि यह पार्क पर्यावरण व वन्यजीवों के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है. इस पार्क में बंगाल टाइगर, तेंदुए, जंगली सुअर, स्लोथ बीयर, मगरमच्छ जैसे कई अहम जीव हैं. इसे भी पढ़ें- हील">https://lagatar.in/administration-agrees-rahul-gandhi-leaves-for-sitapur-in-his-vehicle-will-go-to-lakhimpur-khiri-with-priyanka/">हील

हुज्जत के बाद यूपी प्रशासन माना, राहुल गांघी अपने वाहन से सीतापुर रवाना, प्रियंका को लेकर लखीमपुर खिरी जायेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही