Bokaro : बोकारो जिले में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया. जिले में कुल 14826 नये मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है. यह जानकारी बोकारो की डीसी विजया जाधव ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का काम 25 जुलाई से 27 अगस्त तक चला. इस दौरान 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 7901 मतदाताओं का नाम नये मतदाता के रूप में जोड़ा गया. वहीं, मृत्यु होने या दूसरी जगह बस जाने के चलते 11374 मतदाओं का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है. उन्होंने कहा कि मतदाता अपने-अपने बूथ पर, प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन, जिला निर्वाचन कार्यालय या वोटर हेल्पलाइन एप (Online VHA Mobile app) व www.vsp.nic.in पर जाकर नई प्रकाशित मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर सकते हैं. प्रेसवार्ता में एसपी पूज्य प्रकाश, डीडीसी गिरजा शंकर प्रसाद, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेसचंद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : विशेष">https://lagatar.in/police-officers-of-special-branch-were-discharging-their-responsibilities-in-delhi-police-headquarters/">विशेष
शाखा के पुलिस पदाधिकारी दिल्ली में कर रहे थे अपने दायित्वों का निर्वहन : पुलिस मुख्यालय [wpse_comments_template]
बोकारो जिले में 14826 नये मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़े- डीसी
Leave a Comment