Search

 
 
 

चक्रधरपुर में चार बूथों से 900 वोटरों का नाम गायब, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

 
Ranchi : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत बूथ संख्या 224, 225, 226, 227 से लगभग नौ सौ मतदाता का नाम गायब है. इसको लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि चार बूथों से लगभग नौ सौ वोटरों का नाम के आगे डिलीटेड लिखा जाना कोई गहरी साजिश मालूम पड़ती है. जब मतदान देने वोटर पहुंचे तो उनको बताया गया कि वे मतदान नहीं कर सकते, इस पर दिन भर हल्ला मचा रहा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने जांच के आदेश दिये हैं. प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव , प्रकाश झा, ज्योति आनंद, अनुराधा मोदी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बाहरी-भीतरी">https://lagatar.in/tripathi-is-struggling-with-the-issue-of-insider-and-outsider-kalicharan-is-in-danger-from-his-own-people/">बाहरी-भीतरी

के मुद्दे से जूझ रहे त्रिपाठी, कालीचरण को अपनों से है खतरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही