Search

 
 
 

हटिया विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्र भवनों के नाम बदले

 
Ranchi :   हटिया विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्र के भवनों के नाम बदले गये हैं. रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने मतदान केंद्र के भवनों के नाम में परिवर्तन संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है,  जिसे निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 64-हटिया सह अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) ने उपलब्ध कराया था. अपर जिला दंडाधिकारी के प्रस्ताव पर निर्वाची पदाधिकारी के हस्तपुस्तिका के कंडिका 2.11 के तहत स्वीकृति प्रदान की गयी है. रांची डीसी ने निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 64- हटिया को बीएलओ, सुपरवाइजर और अन्य माध्यमों से आम जनता के बीच प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य दलों से  बीएलओ व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया गया है.

मतदान केंद्र की संख्या और नाम

  1. - (पूर्व) 275 - क्राउन पब्लिक स्कूल, पिपराटोली, कटहल मोड़ रोड, कमरा नंबर-1,  (परिवर्तित) 275 - कोरोना यूनिवर्सल स्कूल, रांची, पिपराटोली अरगोड़ा, कमरा नंबर-1
  2. - (पूर्व) 276 - क्राउन पब्लिक स्कूल, पिपराटोली, कटहल मोड़ रोड, कमरा नंबर-2, (परिवर्तित) 276-कोरोना यूनिवर्सल स्कूल, रांची, पिपराटोली अरगोड़ा, कमरा नंबर-2
  3. - (पूर्व) 277- क्राउन पब्लिक स्कूल, पिपराटोली कटहल मोड़ रोड, कमरा नंबर-3, (परिवर्तित) 277-कोरोना यूनिवर्सल स्कूल, रांची, पिपराटोली अरगोड़ा, कमरा नंबर-3
  4. - (पूर्व) 278- क्राउन पब्लिक स्कूल, पिपराटोली कटहल मोड़ रोड, कमरा नंबर-4, (परिवर्तित) 278-कोरोना यूनिवर्सल स्कूल, रांची, पिपराटोली अरगोड़ा, कमरा नंबर-4
  5. - (पूर्व) 282-सामुदायिक भवन, लेजर मरचा, पुंदाग रोड, (परिवर्तित) 282- विवाह मण्डप, अरगोड़ा, लेजर मरचा, कमरा नंबर-1
  6. - (पूर्व) 283-सामुदायिक भवन, लेजर मरचा, पुन्दाग रोड, (परिवर्तित) 283- विवाह मण्डप, अरगोड़ा, लेजर मरचा, कमरा नंबर-2
  7. - (पूर्व) 246- उच्च विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-1, (परिवर्तित) 246-राजकीय मध्य विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-9
  8. - (पूर्व) 247- उच्च विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-2, (परिवर्तित) 247-राजकीय मध्य विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-10
  9. - (पूर्व) 248- उच्च विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-3, (परिवर्तित) 248-राजकीय मध्य विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-11
  10. - (पूर्व) 249- उच्च विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-4, (परिवर्तित) 249-राजकीय मध्य विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-12
  11. - (पूर्व) 250- उच्च विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-5, (परिवर्तित) 250-राजकीय मध्य विद्यालय बजरा, कमरा नंबर-13
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही