Ranchi : इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने बुधवार को चुटिया के कृष्णा पुरी में रहने वाले रौशन सिंह उर्फ रौशन सरदार के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी को यहां से कई अहम जानकारियां मिली हैं. छापेमारी के बाद जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक ईडी को रौशन के घर से एक डायरी मिली है. डायरी में आईपीएस और डीएसपी रैंक के कुछ पुलिस अधिकारीयों के नाम दर्ज हैं. साथ ही रुपये का जिक्र है. एजेंसी के अधिकारियों को शक है कि रौशन के तार अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से भी जुड़ा हो सकता है. क्योंकि बड़ी-बड़ी रकम का कच्चा हिसाब किताब डिजिटल डिवाइस में लिखा मिला है. सूत्रों के मुताबिक रौशन बहुत ज्यादा दिन से सक्रिय नहीं है. वह कुछ दिन पहले ही सत्ता शीर्ष से संपर्क रखने वाले लोगों के संपर्क में आया और उसने लाइजनिंग का काम शुरू किया. रौशन के द्वारा कई आईपीएस और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को फोन भी किया गया है. [wpse_comments_template]
रौशन की डायरी में IPS व DSP के नाम और रुपये का जिक्र, ED के हाथ लगे कई अहम सबूत
Last Updated: Jan 04, 2024 12:00 AM (IST)