Search

 
 
 

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीद जवानों का नाम आया सामने, वॉर मेमोरियल में मिली जगह

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के 6 जवान शहीद हुए थे. अब इनका नाम भारत सरकार ने सार्वजिक किए हैं. इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर रोल ऑफ ऑनर में शामिल किया गया है. युद्ध स्मारक की वॉल 3डी पर 2025 में अंकित किया गया है.
 

News Delhi: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के 6 जवान शहीद हुए थे. अब इनका नाम भारत सरकार ने सार्वजिक किए हैं. इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर रोल ऑफ ऑनर में शामिल किया गया है. युद्ध स्मारक की वॉल 3डी पर 2025 में अंकित किया गया है.

Uploaded Image

यह पहली बार है जब सरकार ने मई 2025 में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए क्रास-बॉर्डर ऑपरेशन सिंदूर में ही मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है. इससे पहले सरकार ने इन शहीदों की पहचान सार्वजनिक नहीं की थी. 

 

22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इसमें 26 लोग मारे गए थे. आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया था. हालांकि इसमें एक स्थानीय टट्टू चालक और एक ईसाई पर्यट कभी  शामिल थे. भारत ने इसी के जवाब में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाते हुए सैन्य अभियान चलाया था.

 

इस अभियान का नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया गया था. इसका मकसद सीमा पार से आने वाले आतंकवाद को कुचलना और भारत की सुरक्षा को मजबूत करना था. इस दौरान भारतीय सेना, वायु सेना और अन्य बलों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की.

 

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अंकित सैनिकों के नाम 

सूबेदार मेजर पवन कुमार- हेडक्वार्टर 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड
राइफलमैन सुनील कुमार, वीर चक्र- 4 जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फैंट्री
लांस नायक दिनेश कुमार- 5 फील्ड रेजिमेंट
एविएशन टेक्नीशियन मूड मुरलीनायक- 851 लाइट रेजिमेंट
हवलदार सुनील कुमार सिंह- 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी
सार्जेंट सुरेंद्र कुमार, वायु मेडल- 39 विंग

 

इन शहीद जवानों का जिक्र नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के रोल ऑफ ऑनर सेक्शन में हुआ है. यहां पर कुल 26 हजार 626 शहीदों के नाम दिए गए हैं. इन शहीदों में 1947-48 में पाकिस्तान के साथ हुई जंग से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक में शामिल रहे सैनिकों के नाम दर्ज हैं.

 

ऑपरेशन सिंदूर में शहीदों की आधिकारिक जानकारी सरकारी की ओर से नहीं दी गयी थी. ऐसा पहली बार है, जब ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सैनिकों के नाम सामने आए हैं. मीडिया में कुछ सैनिकों की शहादल की रिपोर्टस् थीं, लेकिन सरकार की ओर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही