Search

 
 
 

Jamtara News: E-KYC नहीं कराने वालों का राशन कार्ड से हट सकता है नाम

नारायणपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ कमलेश कुमार दास की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजू रंजन ने सभी राशन दुकानदारों को राशन कार्डधारियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.
 

Jamtara: नारायणपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ कमलेश कुमार दास की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजू रंजन ने सभी राशन दुकानदारों को राशन कार्डधारियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक लाभुक का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. जिन लाभुकों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराया जाएगा, उनका नाम राशन कार्ड से स्वतः हट सकता है. ऐसे में सभी पीडीएस दुकानदारों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लाभुकों को जागरूक करें और जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने के लिए प्रेरित करें.

 

बैठक में चना दाल वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. आपूर्ति पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों के बीच निर्धारित मात्रा में चना दाल का वितरण पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए. साथ ही वितरण संबंधी किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका त्वरित निष्पादन करने को कहा गया.

 

बैठक में पीडीएस दुकानदार सफरुद्दीन अंसारी, तारिणी पोद्दार, अशोक ओझा, रहीम अंसारी, ललित पंडित, तेजाउल अंसारी, कार्तिक दत्ता सहित कई जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही