Search

 
 
 

नामीबिया के राष्ट्रपति हागे गेनगॉब का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

 
Nimbia :   नामीबिया के राष्ट्रपति हागे गेनगॉब का रविवार को विंडहोक में निधन हो गया. 82 वर्षीय हागे गेनगॉब काफी दिनों से  कैंसर से पीड़ित थे.  उनका इलाज लेडी पोहाम्बा हॉस्पिटल में चल रहा था. वह काफी दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे. आखिरकार हागे गेनगॉब जिंदगी से जंग हार गये. नामीबिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है.

राजकीय व्यवस्था करने के लिए बुलायी जायेगी मंत्रिमंडल की बैठक 

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गेनगॉब की डॉक्टर टीम ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी मोनिका गेनगॉब और उनके बच्चे थे. नामीबिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति एंगोलो मुम्बा ने शांति का आह्वान किया है.  एंगोलो मुम्बा ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक राजकीय व्यवस्था करने के लिए तत्काल मंत्रिमंडल की बैठक बुलायी जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही