Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नामकुम- कुसई 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन, पांच घंटे बिजली ठप, बड़ी आबादी रही परेशान

Advertisement
Advertisement
Ranchi : नामकुम- कुसई 33 हजार लाइन के ब्रेक डाउन होने से रांची शहर के इलाके में पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे नामकुम स्थित मिलिट्री कैंटिन के पास इंसुलेटर पंचर हो गया था. नामकुम- कुसई 33 हजार लाइन ब्रेक डाउन हो गयी. दर्जनों फीडरों से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. बीच में एक बार बिजली बहाल हुई. परंतु एक घंटे बाद दोबारा चली गई. सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी. विशेषकर सुबह में बिजली नहीं होने के कारण घरेलू मोटर पंप नहीं चल पाया. इस कारण लोगों को जल संकट की स्थिति से गुजरना पड़ा. लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए. इसे भी पढ़ें- कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-under-the-chief-ministers-village-self-employment-generation-scheme-now-government-semi-government-private-organizations-elected-and-pre-elected-public-representatives-will-also-become/">कैबिनेट

: मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार सृजन योजना में अब सरकारी, अर्धसरकारी, निजी संस्था के कर्मी, निर्वाचित व पूर्व निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी बनेंगे गारंटर

आम लोगों से लेकर व्यापारी तक रहे परेशान

डोरंडा बाजार, हिनू बाजार, नामुकम बाजार सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में दुकानों में बिजली नहीं होने से उनके व्यापार प्रभावित हुए. होटल संचालकों के फ्रीज काम नहीं करने के कारण कई सामान खराब होने की स्थिति में आ गई. व्यापारियों को घंटों जेनरेट चलाकर अपना कामकाज निपटाना पड़ा. सरकारी कार्यालयों में भी बिजली नहीं होने से कई कार्यों पर असर पड़ा. क्षेत्र के एटीएम में मौजूद आपातकाल के लिए मौजूद बैटरी बैकअप भी समाप्त हो गया. इसके कारण दर्जनों एटीएम ने काम करना बंद कर दिया. हिनू, डोरंडा जैसे जिन इलाकों में फ्लैट हैं, वहां लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया. इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. घंटों बिजली नहीं होने का प्रभाव हिनू स्थित मौसम विभाग पर भी पड़ा. वहां भी मौसम संबंधी पूर्वानुमान संबंधी कार्य प्रभावित रहा.

ये इलाके रहे प्रभावित

कुसई कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड, हेतु बस्ती, नामकुम महुआ टोली, अनंतपुर, डोरंडा, राजेंद्र चौक, हिनू, फिरदौस नगर, मणि टोला, कडरू, रिसालदार नगर सहित अन्य दर्जनों मोहल्ले प्रभावित रहे. इसे भी पढ़ें- कई">https://lagatar.in/many-ias-transferred-nitin-madan-kulkarni-became-principal-secretary-to-governor/">कई

IAS का तबादलाः राज्यपाल के प्रधान सचिव बने नितीन मदन कुलकर्णी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही