Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवा क्रिकेटरों को तराशने के लिए लगेगा नमो क्रिकेट कैंप : संजय सेठ

Ranchi : राजधानी के कांके स्थित शारदा ग्लोबल स्कूल में 1 जून से 10 दिवसीय नमो क्रिकेट कैंप का आयोजन किया गया है. क्रिकेट कैंप का संचालन भूतपूर्व रणजी खिलाडी प्रदीप खन्ना के मार्गदर्शन में होगा. कैंप में नवोदित अंडर 17 क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण शिविर के लिए फॉर्म स्कूल के माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे. प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र सीमा 15 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके लिए रांची के सभी स्कूलों से संपर्क स्थापित किए जा रहे हैं. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 मई रखी गई है. रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रांची में क्रिकेट की अपार संभावनाएं हैं. इन संभावनाओं को थोड़ा सा तराश कर और बेहतर किया जा सकता है. इसी उद्देश्य से इस क्रिकेट कैंप का आयोजन किया गया है. कैंप में हिस्सा लेने वाले बच्चों का एक ट्रायल लिया जाएगा. उसके आधार पर 50 बच्चों को प्रशिक्षण के लिए सेलेक्ट किया जाएगा. ट्रायल 28 मई (रविवार) को शारदा ग्लोबल स्कूल में संपन्न होगा. इसे भी पढ़ें – आईपीएस">https://lagatar.in/ips-prashant-singh-elected-president-of-jharkhand-state-ips-association-anup-birthare-secretary/">आईपीएस

प्रशांत सिंह चुने गए झारखंड राज्य आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष, अनूप बिरथरे सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही