Search

 
 
 

हजारीबाग में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

 
कटकमदाग में लगा फुटबॉल प्रेमियों का महाकुंभ 50 टीमों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे भाग Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग मैदान में रविवार को छठा नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हो गया. इसमें कटकमदाग प्रखंड की 50 टीमों के करीब 1000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. उद्घाटन समारोह के दौरान मैदान में फुटबॉल प्रेमियों का महाकुंभ लग गया. बैलून और कबूतर उड़ाकर, खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और फुटबॉल में किक मारकर सदर विधायक मनीष जायसवाल और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह सहित अन्य लोगों ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. मैदान में आतिशबाजी भी की गई. खिलाड़ियों ने नमो जर्सी और अपने क्लबों की पहचान के साथ अतिथियों को सलामी दी.

युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन : विधायक

मौके पर विधायक ने कहा कि कटकमसांडी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में फुटबॉल के प्रति युवाओं के जुनून और उनकी प्रतिभा को निखारकर उन्हें मंजिल तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. यह टूर्नामेंट कटकमदाग की धरती से शुरू हुआ और भविष्य में इसे जिला स्तर पर ले जाकर राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय फलक पर ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारकर लाना लक्ष्य है. ग्रामीण क्षेत्र में खेल-खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए विगत पांच वर्षों से सदर विस क्षेत्र के सभी प्रखंडों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/the-posts-of-police-officers-are-vacant-in-dhanbad-the-morale-of-criminals-is-high/">धनबाद

में पुलिस अधिकारियों के पद खाली, अपराधियों के हौसले बुलंद

हुआ रोमांचक मुकाबला

टूर्नामेंट के पहले दो मैच बांका बनाम महूडर और पसई बनाम पिपराडीह के बीच हुआ. टूर्नामेंट के उद्घाटन से पूर्व चार स्थानीय महिला टीमों में रोमांचक मुकाबला हुआ. उसमें आदर्श उच्च विद्यालय, कटकमदाग और फतहा बालिका टीम विजयी हुई. रेफरी की भूमिका में वकील कुमार, अशोक कुमार, विकास कुमार, पप्पू कुमार, सचिन कुमार, अनुज राम, कार्तिक कुमार और जीतेंद्र कुमार थे. मैच के दौरान उद्घोषक के तौर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला और मैच का उद्घोषणा किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/match_128-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, स्थानीय जिला परिषद सदस्य जीतन राम, मंडल प्रभारी केपी ओझा, कटकमदाग मंडल पर अध्यक्ष कविंद्र यादव, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा, भाजयुमो जिला महामंत्री राजकरण पांडेय, कृषि एवं जन वितरण प्रणाली के विधायक प्रतिनिधि प्रतिनिधि इंद्रनारायण कुशवाहा, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, खेलकूद प्रतिनिधि बंटी तिवारी, जयप्रकाश, प्रखंड पूर्व प्रमुख अशोक यादव, प्रखंड उप प्रमुख विमल गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विजय गिरि समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-protest-against-taking-out-of-lease-sindris-domgarh-manohartand-sl2/">धनबाद

: सिंदरी के डोमगढ़, मनोहरटांड़, एसएल टू को लीज से बाहर करने का विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही