Search

रामगढ़: मांडू में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

Ramgarh: क्षेत्रीय सांसद मनीष जायसवाल ने संपूर्ण सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र के सभी 22 प्रखंडों के खिलाड़ियों के उत्थान और सहयोग के साथ उन्हें बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए "सांसद खेल महोत्सव- 2024" के आयोजन की शुरुआत बीते दिनों रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला प्रखंड स्थित पुरवडीह मैदान से नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रथम चरण के आगाज़ कर की थी. इसके बाद अब इसके द्वितीय चरण का विधिवत आगाज मांडू विधानसभा क्षेत्र के डटमा मोड़ के पब्लिक हाईस्कूल, कुजू मैदान में हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मनीष जायसवाल शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर टूर्नामेंट का आगाज़ किया.

मांडू प्रखंड क्षेत्र की कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं

इस टूर्नामेंट में मांडू प्रखंड क्षेत्र की कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच एनवाईसी जोड़ाकरम बनाम बीएस बेहराटांड़ टीम के बीच खेला गया. जिसमें एनवाईसी जोड़ाकरम की टीम 2 गोल से विजयी हुई. टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में जगमोहन महतो, ओम नायक, नमन कुमार, सकुंतला कुमारी, निशा कुमारी, लक्ष्मण सिंह रहे. टूर्नामेंट के विजेता टीम को सांसद मनीष जायसवाल की ओर से 25 हज़ार रुपये का चेक और आकर्षक नमो ट्रॉफी एवं उपवेजता टीम को 15 हज़ार रुपये और आकर्षक नमो ट्रॉफी भेंट की जाएगी. इस मौके पर जायसवाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य समाज में खेल भावना को जागृत करना और समाज के युवाओं को भटकने से बचकर उन्हें संगठित, संस्कारित और चरित्रवान बनाए रखते हुए आगे बढ़ाना है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp