Search

 
 
 

नमो पतंग महोत्सव का आयोजन 13 जनवरी को रांची में...

 
 Ranchi : रांची में 13 जनवरी नमो पतंग महोत्सव का आयोजन होगा. इसका आयोजन रातू रोड के समीप ओटीसी ग्राउंड में होगा. महोत्सव के संयोजक मुकेश काबरा ने बताया हिंदू धर्म के अनुसार 13 तारीख को नमो पतंग महोत्सव का आयोजन मकर संक्रांति की धार्मिक धरोहर को बनाये रखने के लिए किया जा रहा है. बताया कि 2006 से इस उत्सव को लगातार मनाया जा रहा है . समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष इसे बड़े उत्साह पूर्वक पूरे झारखंड सहित रांची नगर वासियों के संग विभिन्न स्थानों में मनाया जाता है.

पूरे राज्य के लोग प्रतियोगिता में भाग लेंगे  

इस प्रतियोगिता में राजधानी सहित  पूरे राज्य  के लोग भी भाग लेंगे और पतंग महोत्सव का पूर्ण आनंद लेंगे. नमो पतंग महोत्सव से जुड़े अजय मारू, कुणाल आजमानी, प्रमोद सारस्वत, राज वर्मा, रविंद्र मोदी, संजय सिंह, नीरज चौधरी, रमाशंकर बगड़िया,संतोष सेठ, अमित चौधरी, मनीष लोधा, सुबेश पांडेय, संजय पांडेय सहित समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही