Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

28वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल योगा चैंपियनशिप में झारखंड की नम्रता चैंपियन ऑफ चैंपियन

Ranchi: रांची योग कल्चर के द्वारा आयोजित 28वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल और क्लब योगा चैंपियनशिप 2024 का सोमवार को देशप्रिय क्लब में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया. प्रतियोगिता में झारखंड की नम्रता कुमारी चैंपियन ऑफ चैंपियन बनी. समापन समारोह में स्वामी दिव्यानंद महाराज, सुमित घोष, आराधना देवरिया ( अमेरिका ), घनश्याम दास, स्वाति सरकार, डॉक्टर रीमा सेन गुप्ता, प्रनव चौधरी मौजूद थे. रांची योग कल्चर की शेफाली चक्रवर्ती ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया. प्रतियोगिता 6 ग्रुप में आयोजित की गई, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा झारखंड के प्रतिभागियों ने भाग लिया. रांची योग कल्चर के इन्द्रजीत चक्रवर्ती ने बताया कि समारोह के प्रथम सत्र में टाइटल राउंड आयोजित किया गया. जिसमें ग्रुप मे आए प्रथम द्वितीय और तीसरे नंबर के प्रतिभागियों ने भाग लिया. टाइटल राउंड में ये रहे विजेता * योग शक्ति : नम्रता कुमारी * योगानंद : नयना जोशी * योग सौंदर्य : लेखराज * योग ज्योति और चैंपियन ऑफ चैंपियन : नम्रता कुमारी * 20-20 कॉन्टैक्ट : नम्रता कुमारी * प्रनव ध्वनि : कार्तिक कुमार दुबे ग्रुप के विजय प्रतिभागी ग्रुप ए गर्ल्स प्रथम : समृद्धि कुमारी द्वितीय : अंकिता कुमारी तृतीय : अध्विका विश्वकर्मा (सभी झारखंड) ग्रुप ए बॉयज प्रथम : राजकुमार द्वितीय : हर्षल कुमार तृतीय : जिज्ञान्स सिंह (सभी झारखंड) ग्रुप बी गर्ल्स प्रथम : स्वाति प्रिया द्वितीय : स्मृति भारद्वाज तृतीय : अक्षरा प्रिया (सभी झारखंड) ग्रुप बी बॉयज प्रथम : अगम कुमार सिंह द्वितीय : शुभम कुमार रंजन तृतीय : आर्यंस कुमार भादो (सभी झारखंड) ग्रुप सी गर्ल्स प्रथम : नम्रता कुमारी द्वितीय : लवली कुमारी तृतीय : आशी कुमारी (सभी झारखंड) ग्रुप सी बॉयज प्रथम : कार्तिक कुमार दुबे द्वितीय : करण दुबे तृतीय : हिमांशु कुमार (सभी झारखंड) ग्रुप डी गर्ल्स प्रथम : मनीषा मिंज द्वितीय : करण दुबे तृतीय : नेहा टोप्पो (सभी झारखंड) ग्रुप डी बॉयज प्रथम : मुकेश कुमार द्वितीय : लेखराज तृतीय : रवि महतो (सभी झारखंड) ग्रुप ई गर्ल्स प्रथम : शेफाली सिंह (उत्तर प्रदेश) द्वितीय : प्रीति कुमारी (झारखंड) तृतीय : डिंपल कुमारी (झारखंड) ग्रुप ई बॉयज प्रथम : सूरज कुमार (झारखंड) द्वितीय : रामकृष्ण (उत्तर प्रदेश) तृतीय : राजपाल (उत्तर प्रदेश) ग्रुप एफ गर्ल्स प्रथम : नैयना जोशी द्वितीय : संयुक्ता बनर्जी (सभी झारखंड) ग्रुप एफ बॉयज प्रथम : सरोज कुमार (उड़ीसा) द्वितीय : संजय खंडेलवाल (उड़ीसा) तृतीय :  मनोज उरांव (झारखंड) प्रतियोगिता को सफल बनाने मे प्रदीप कुंभकार, कोमल, शेफाली चक्रवर्ती, श्रेया कुमारी, मोनालिसा, राकेश कुमार गुप्ता, जगदीश सिंह, मिनिमाए चाक्कू और ओरगो डे अपना योगदान दिया. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/these-accused-of-money-laundering-including-hemant-soren-pooja-singhal-prem-prakash-and-pankaj-mishra-got-bail-this-year/">हेमंत

सोरेन, पूजा सिंघल, प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा समेत मनी लॉन्ड्रिंग के इन आरोपियों को इस वर्ष मिली बेल

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही