Search

 
 
 

नन्हे हत्याकांड : जेल में बंद बंटी खान रिम्स में भर्ती

 
Dhanbad : जमीन कारोबारी नन्हे हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद गैंग्स ऑफ वासेपुर के सदस्य बंटी खान को इलाज के लिए तेनुघाट जेल प्रशासन ने शुक्रवार को रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया है. बंटी खान को कुछ दिन पहले ही धनबाद जेल से बोकारो के तेनुघाट जेल में शिफ्ट किया गया था. उसे कमर व रीढ़ में तकलीफ की शिकायत है. बंटी खान का पहले से गंगाराम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम स्वयंभू की अदालत के आदेश के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची में भर्ती कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही