Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद फंड से नकवी ने सदर अस्पताल को दिया तीन एंबुलेंस

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने सांसद फंड से रांची सदर अस्पताल को तीन एंबुलेंस दिया है. शनिवार को रांची के सांसद संजय सेठ, डीडीसी विशाल सागर और सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया. तीन एंबुलेंस में से दो बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और एक एंबुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) से युक्त है.

सदर अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही :  सेठ

मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस एंबुलेंस से आम लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा. रांची सदर अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधा मिल रही है. यह अस्पताल लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश के हर जिले में लगभग 100 बेड का अस्पताल बनाया जाना है, जिसमें लैब की सुविधा होगी और यहां 115 प्रकार की जांच निशुल्क की जा सकेगी.

एंबुलेंस सेवा से मिलेगा लोगों को लाभ : विशाल सागर

वही, रांची डीडीसी विशाल सागर ने कहा कि एंबुलेंस सेवा से लोगों को लाभ मिलेगा. उन्होंने सदर अस्पताल में बन रहे पीएसए प्लांट का निरीक्षण किया. साथ ही लोगों से कोविड से बचाव के लिए यूनिवर्सल प्रिकॉशंस का पालन करने की अपील की.

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ही एक मात्र हथियार : डॉ विनोद कुमार

वहीं, रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने लोगों से वैक्सीनेशन का दूसरी डोज लेने की अपील की. उन्होंने कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन से बचाव के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी.

ये रहे मौजूद

सांसद संजय सेठ, डीडीसी विशाल सागर, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन शर्मा, डीपीएम समरेश सिंह, चिकित्सक और अस्पताल के प्रबंधक मौके पर मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – तो">https://lagatar.in/so-is-the-worlds-view-on-taliban-changing/">तो

क्या तालिबान को लेकर बदल रह है दुनिया का नजरिया !
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही