Search

 
 
 

नरेंद्र मोदी बनेंगे तीसरी बार पीएम, देश होगा अव्वल: नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

 
Latehar: भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि देश में आसन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 से अधिक सीटें मिलेगीं और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. भारत विश्व में अव्वल होगा. नागेंद्र नाथ त्रिपाठी लातेहार के मोंगर पंचायत में आयोजित पथ सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होने आगे कहा कि विपक्ष का इंडी गठबंधन देश को बांटना चाहता है. इंडी के नेता देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं कि मोदी आयेगें तो संविधान को बदल देंगे व आरक्षण हटा देंगे. यह सब विपक्ष की एक साजिश है. देश की जनता है सब जान गयी है. विपक्ष का झूठ नहीं चलने वाला है. उन्होने कहा कि विपक्ष देश में संघर्ष करवाना चाहता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया. मौके पर जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व विधायक प्रकाश राम व हरिकृष्ण सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, महामंत्री बंशी यादव, मुकेश कुमार पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, छोटू राजा, रामदास चेतलाल, विवेक चंद्रवंशी, आंनद सिंह समेंत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इससे पहले जिला अध्यक्ष पंकज सिंह व अन्य भाजपाइयों ने श्री त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/orange-alert-of-severe-heat-wave-issued-in-11-districts-of-jharkhand-clouds-will-rain-in-6-districts/">झारखंड

के 11 जिलों में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, 6 जिलों में बरसेंगे बादल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही