Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक-एक लाभार्थी तक पहुंचाएं नरेंद्र मोदी का संदेश : बाबूलाल मरांडी

Advertisement
Advertisement

भाजपा ने आयोजित किया लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला

Ranchi : भाजपा के महानगर कार्यालय में रांची लोकसभा के लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनना तय है. भाजपा का 370 और एनडीए का 400 से अधिक लोकसभा की सीटों पर जीतना भी तय है. हम भारी वोटों से जीतें इसके लिए जमीनी स्तर पर तैयारी करनी होगी. इसके लिए केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए प्रत्येक लाभार्थी से मिलकर उनका आशीर्वाद लेना जरूरी है.

28 फरवरी तक सभी मंडलों में कार्यशाला करने का निर्देश

आज की कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि लाभार्थियों की सूची के साथ मंडल में निवास करने वाले कार्यकर्ताओं की मैपिंग करनी है. इसके बाद लाभार्थियों तक पहुंचने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता लाभार्थियों की सम्पूर्ण प्रतिक्रिया को सरल एवं ऑफलाइन फॉर्म में भरे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को लेकर प्रत्येक मंडलों में 28 फरवरी तक कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया.

कार्यकर्ताओं से अभियान में जी-जान से जुटने की अपील

रांची महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि रांची के सभी 17 मंडलों में यह लाभार्थी संपर्क अभियान सफल हो, इसके लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं. ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेवारी मिली है, वे उसे समय पर पूरा करें. कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, संजीव विजयवर्गीय, रमाकांत महतो, बलराम सिंह, नागेंद्र सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यशाला में टीवी पर इस अभियान से जुड़े पीएम नरेंद्र मोदी के के संदेश को दिखाया और सुनाया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/criminals-shot-a-couple-in-ranchis-ojha-market-police-engaged-in-investigation/">रांची

के ओझा मार्केट में अपराधियों ने दंपती को मारी गोली, दोनों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही