Search

 
 
 

नरवा पहाड़ : राज्यपाल रमेश बैस ने यूरेनियम प्रोजेक्ट का किया दौरा

 
Narva Pahad (East Singhbhum) : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने शुक्रवार को यूसील की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट का दौरा किया. राज्यपाल बैस साढ़े तीन बजे नरवा पहाड़ पहुंचे और दो घंटा वहां रुके. संध्या साढ़े पांच बजे नरवा पहाड़ गेस्ट हाउस में अल्पाहार के बाद जमशेदपुर लौट गए. राज्यपाल का पहले तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट का दौरा था. कार्यक्रम में विलंब होने पर जमशेदपुर से सीधे नरवा पहाड़ इनफार्मेशन सेंटर पहुंचे. वहां यूरेनियम अयस्क के खनन से लेकर पोरेक्साइट (यूरेनियम) निर्माण तक के सफर को पोस्टर के मार्फत जाना. इसके बाद वे 315 मीटर नीचे भूमिगत खदान भी देखने लिफ्ट से नीचे उतरे और कट एंड फिल यूरेनियम उत्पादन की विधि की गहराई से जानकारी हासिल कर संध्या छह बजे लौट गए. इससे पहले यूसील के सीएमडी डॉ सीके अस्नानी समेत तमाम वरीय अधिकारियों ने राज्यपाल का बुके देकर किया स्वागत किया. पहली बार यूसील की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट का किसी राज्यपाल ने दौरा किया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-artists-perform-odia-and-hindi-bhajans-at-mausibari-temple/">मनोहरपुर

: मौसीबाड़ी मंदिर में कलाकारों ने प्रस्तुत किया ओड़िया व हिंदी भजन

राज्यपाल के आने पर दो घंटे सड़क रही सील

राज्यपाल रमेश बैस के नरवा यूरेनियम प्रोजेक्ट दौरे के क्रम में यूसील कॉलोनी से प्लांट रोड जाने वाली सड़क करीबन दो घंटे सील रही. इसे कारण चार बजे ड्यूटी जा रहे ब्लास्टर कर्मचारी फंस गए. ऐसे कर्मचारियों की संख्या 10 के आसपास थी. इस दौरान ए शिफ्ट कर्मचारियों को आधा घंटा पहले ही रिलीज कर दिया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही