Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने कहा, धरती के बाहर एलियंस मौजूद हैं...

Advertisement
Advertisement
Washington : धरती के बाहरी वातावरण में एलियंस की मौजूदगी है. यह निष्कर्ष किसी आम इंसान का नहीं बल्कि अमेरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का है. नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने गुरुवार को एक तरह से इसकी पुष्टि कर दी है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यूएपी रिसर्च डायरेक्‍टर की नियुक्ति की जा रही है

जान लें कि नासा ने अज्ञात असामान्य घटना (यूएपी) या यूएफओ पर अपनी रिपोर्ट के प्रथम निष्कर्ष जारी किये. इस क्रम में नेल्‍सन ने कहा कि एलियंस की मौजूदगी है. साथ ही घोषणा की कि इस पूरे तथ्‍य की जांच के लिए यूएपी रिसर्च डायरेक्‍टर की नियुक्ति की जा रही है. खबर है कि नियुक्ति की सिफारिश एक स्वतंत्र रिसर्च टीम द्वारा की गयी थी.

यूएफओ अमेरिकी हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है

जानकारी के अनुसार यूएफओ की स्वतंत्र अध्ययन टीम में विभिन्न क्षेत्रों के 16 सामुदायिक विशेषज्ञों को शामिल किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार यूएफओ अमेरिकी हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है. कहा गया कि यह बात अपने आप साबित हो चुकी है.

एलियंस की मौजूदगी समझने के लिए स्वतंत्र अध्ययन शुरू  

नासा द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार एजेंसी ने बेहतर ढंग से (एलियंस की मौजूदगी) समझने के लिए स्वतंत्र अध्ययन शुरू किया है. इसके तहत पता लगाया जायेगा कि यह आकाश में होने वाली घटनाओं के रिसर्च को आगे बढ़ाने के सरकारी प्रयासों में कैसे योगदान कर सकता है. कहा कि कुछ ऐसी घटनाएं हैं, जिन्‍हें गुब्बारे, विमान, या ज्ञात प्राकृतिक घटनाओं के रूप में पहचाना नहीं जा सकता.इनके लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है. नेल्‍सन ने कहा, यह पता लगाना हमारे( नासा) डीएनए में है .

रहस्‍य बन गये हैं यूएफओ

नेल्‍सन ने कहा कि वे रिसर्च टीम को यह जानकारी देने के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे कि नासा भविष्य में यूएफओ का बेहतर अध्ययन और विश्लेषण कैसे कर सकता है. रिपोर्ट के अंत में कहा गया है कि निष्कर्ष की कोई वजह नहीं है जो यह कहती हो कि कि नासा ने जिन सैकड़ों यूएफओ की बात कही है, उनके पीछे कोई अलौकिक शक्ति है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वह रहस्‍यमय चीज सौर मंडल से होकर यहां तक पहुंची है. नासा की साइंस मिशन डायरेक्‍टोरेट से जुड़ी निकोला फॉक्स कहती है कि यूएफओ पृथ्‍वी ग्रह के सबसे बड़े रहस्‍यों में से एक है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही