NewDelhi : नासा ने अपनी वेबसाइट पर भारत में वायु प्रदूषण को लेकर एक रिपोर्ट साझा की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि क्यों नवंबर माह में भारत का आसमान धुंधला होता जाता है. साथ ही दर्शाया गया है कि कहां-कहां पराली जलायी जा रही है. नासा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पंजाब और हरियाणा के किसानों को पराली जलाना बेहद सस्ता और जल्दी पूरा होने वाला काम लगता है. जिससे वे अगली फसल के लिए अपने खेत तैयार कर सकें. लेकिन इस वजह से गंगा के मैदानी इलाकों में नवंबर-दिसंबर के महीनों भयानक प्रदूषण होता है. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/pm-launches-3250-crore-water-scheme-in-mahoba-up-slams-opposition-says-they-are-doing-politics-on-farmers/">यूपी
के महोबा में पीएम ने 3250 करोड़ की जल योजना का शुभारंभ किया, विपक्ष पर हल्ला बोला, कहा, वे किसानों पर राजनीति कर रहे हैं
कानून की वापसी से पंजाब में सियासी समीकरण बदलने के आसार, भाजपा, अकाली दल, कैप्टन अमरिंदर आयेंगे साथ!
हाई कोर्ट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर मोदी सरकार से कहा, इस पर गंभीरता से विचार करें, यह जरूरी है
के महोबा में पीएम ने 3250 करोड़ की जल योजना का शुभारंभ किया, विपक्ष पर हल्ला बोला, कहा, वे किसानों पर राजनीति कर रहे हैं
2019 में भारत में प्रदूषित हवा की वजह से 16.7 लाख लोगों की मौत
दिल्ली सर्वाधिक प्रभावित रहती है. बता दें कि कोरोनाकाल में थोड़ी राहत मिलने के बाद इस साल फिर दिल्ली दुनिया की स्मोग राजधानी बन गयी. साथ ही भारत के उत्तरी मैदानी इलाकों के कई शहर इसी स्थिति में थे. दिल्ली में रहने वाले दो करोड़ लोगों के लिए यह प्रदूषण बड़ी परेशानी है. ब्लूमबर्ग की खबर के अनुसार साल 2019 में भारत में प्रदूषित हवा की वजह से 16.7 लाख लोगों की मौत हुई है. यह एक बड़ी आपदा है. लॉकडाउन हटते ही गाड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा. कोयला आधारित उद्योगों का फिर से शुरु होना. निर्माण कार्यों से उठने वाले धूलकण और दिल्ली के आसपास के राज्यों में पराली (Stubble) को जलाना, इसका प्रमुख कारण है. इसे भी पढ़ें : कृषि">https://lagatar.in/with-the-return-of-agriculture-law-the-political-equation-in-punjab-is-expected-to-change-bjp-akali-dal-captain-amarinder-will-come-together/">कृषिकानून की वापसी से पंजाब में सियासी समीकरण बदलने के आसार, भाजपा, अकाली दल, कैप्टन अमरिंदर आयेंगे साथ!
पराली जलाने से दिल्ली-NCR का आसमान धुंधला और जानलेवा हो जाता है
पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में पराली जलाने से दिल्ली-NCR का आसमान धुंधला और जानलेवा हो जाता है. इन राज्यों में प्रतिबंध भी लगाया गया है लेकिन उसके बाद भी पराली जलायी जाती है. किसान खेतों में आग लगाकर सफाई करते हैं ताकि सर्दियों में फिर से फसल लगा सकें. उत्तर भारत में यह समस्या बेहद आम है. खासतौर से सर्दियों के मौसम में. इस बात का प्रमाण तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) भी देती है. NASA के अनुसार इस साल बारिश की वजह से भारत में पराली जलाने की शुरुआत काफी देर से हुई थी. नासा के सुओमी एनपीपी सैटेलाइट (Suomi NPP Satellite) ने उत्तर भारत की 11 नवंबर की तस्वीर ली. उसने इस तस्वीर में भारत में पंजाब-हरियाणा के ऊपर घने गहरे बादल देखे जो दिल्ली की तरफ बढ़ रहे थे. यह तस्वीर विजिबल इंफ्रारेड इमेजिंग रेडियोमीटर सुईट (VIIRS) से ली गयी. इसके बाद इसकी पुष्टि के लिए कलर तस्वीर ली गयी. इसे भी पढ़ें : इलाहाबाद">https://lagatar.in/allahabad-high-court-told-modi-government-on-uniform-civil-code-consider-it-seriously-it-is-necessary/">इलाहाबादहाई कोर्ट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर मोदी सरकार से कहा, इस पर गंभीरता से विचार करें, यह जरूरी है
Leave a Comment