Search

बोले नसीरुद्दीन शाह, मुस्लिमों के खिलाफ नफरत अब फैशन बन चुकी है

Mumbai : मुस्लिमों के खिलाफ नफरत अब फैशन हो बन चुकी है. सिनेमा के माध्यम से सरकार चतुराई से इसे फैला रही है. यह आरोप जाने माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने लगाया है. हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने यह बात कही. शाह के अनुसार यह परेशान करने वाला वक्त है. मुस्लिमों से नफरत करना इन दिनों फैशन बन गया है.                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राजनीतिक पार्टियां धर्म का खुलकर  इस्तेमाल करती हैं

यहां तक कि पढ़े लिखे लोगों के बीच भी यह फैशन है. यह चिंताजनक है कि कुछ फिल्मों और शो को दुष्प्रचार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. नसीरुद्दीन शाह ने मोदी सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि सरकार ने इसका चालाकी से इस्तेमाल किया है. चुनाव आयोग को लेकर कहा कि वह ऐसी चीजों पर चुप्पी साध लेता है. राजनीतिक पार्टियों को लेकर कहा कि वे चुनावों में लिए धर्म का खुलकर इस्तेमाल करती हैं और चुनाव आयोग इन चीजों पर मूक बना रहता है. अगर कोई मुस्लिम लीडर अल्लाह हू अकबर का नाम लेकर वोट मांगता, तो अब तक बवाल हो गया होता.

नसरुद्दीन शाह ने कहा, जल्द बदलेंगे हालात

नसरुद्दीन शाह ने कहा कि पीएम मोदी भी इन चीजों को अमल में लाते हैं. कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में उन्होंने(मोदी) इस चीज का वहां इस्तेमाल किया और हार का सामना करना पड़ा. हालांकि शाह को लगता है कि धर्म का इस्तेमाल होना चुनावों में जल्द ही खत्म हो जायेगा. यह निश्चित रूप से इस समय अपने चरम पर है. यह इस सरकार द्वारा खेला गया एक बहुत ही चतुर कार्ड है और इसने काम किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//