Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नासिक : जिंदल फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ भीषण आग लगी, कई वर्कर्स बुरी तरह झुलसे, दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे

Nasik : महाराष्ट्र के नासिक जिले से साल 2023 के पहले ही दिन बुरी खबर आयी. यहां के इगतपुरी में स्थित एक पॉली फिल्म उद्योग में रविवार सुबह लगभग 11 बजे भीषण आग लग गयी. खबरों के अनुसार आग की चपेट में कई श्रमिक और फैक्ट्री के वर्कर्स आ गये. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. आग के कारण बार-बार फैक्ट्री में तेज धमाके हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जयराम">https://lagatar.in/jairam-ramesh-said-in-2024-we-will-fight-on-only-200-seats-it-is-impossible-question-mark-on-the-possibility-of-opposition-unity/">जयराम

रमेश ने कहा, 2024 में हम सिर्फ 200 सीट पर लड़ें, यह नामुमकिन है, विपक्षी एकता की संभावना पर प्रश्नचिह्न!

  झुलसे 9 लोगों को  निजी अस्पताल में भरती कराया गया

इस संबंध में नासिक के सिविल सर्जन अशोक थोराट ने बताया कि आग से झुलसे 9 लोगों को शहर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. कहा कि नासिक नगर निगम सहित सभी प्रमुख उद्योगों से दमकल वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया. जिला कलेक्टर गंगाधरन डी और पुलिस अधीक्षक शाहजी उमाप सहित वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. नासिक नगर निगम के अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग विकराल रूप से फैल रही है. फैक्ट्री में जिस तरह का कच्चा माल था, उससे आग लगातार फैलती जा रही है। आग बुझाने में कुछ समय लग सकता है. इसे भी पढ़ें : काबुल">https://lagatar.in/blast-outside-military-airport-in-kabul-news-of-many-people-killed/">काबुल

में मिलिट्री एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर

तेज धमाके के बाद आग लगी

अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिंदल समूह की यह कंपनी इगतपुरी में मुंढेगांव के पास स्थित है. सुबह 11 बजे के आसपास फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गयी. जब तक वर्कर्स कुछ समझ पाते, आग फैलने लगी. कई लोग आग की चपेट में आ गये. मौके पर बचाव कार्य जारी है. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-police-now-preparing-for-action-against-pakistan-based-hizbul-mujahideen-chief-syed-salahuddin/">अब

पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिद्दीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ एक्शन की तैयारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही