Search

 
 
 

चाईबासा में  नथमल सिंघानिया क्रिकेट प्रतियोगिताः सिंहभूम टर्मिनेटर्स ने ब्लास्टर्स को हराया

रोमांचक मुकाबले में सिंहभूम टर्मिनेटर्स की टीम ने सिंहभूम ब्लास्टर्स को मैच के आखरी ओवर में एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से पराजित कर जीत का खाता खोला.
 

Sukesh kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में नथमल सिंघानिया जिला अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें लीग मैच में शनिवार को सिंहभूम टर्मिनेटर्स विजयी रहा. रोमांचक मुकाबले में सिंहभूम टर्मिनेटर्स की टीम ने सिंहभूम ब्लास्टर्स को मैच के आखरी ओवर में एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से पराजित कर जीत का खाता खोला. हलांकि इसके बाद भी टर्मिनेटर्स के फाइनल में पहुंचने की संभावना कम ही है. 


चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंहभूम ब्लास्टर्स की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में छः विकेट के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया. पारी की शुरुआत करने आए गगन विक्रांत टोपनो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आठ चौके की सहायता से 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में शिवम लाल विश्वकर्मा ने नाबाद 36, तुलव्या वर्मा ने 24, कप्तान वासुदेव सुन्डी ने 11 व विकेटकीपर बल्लेबाज आमीर परवेज ने 10 रनों का योगदान दिया.


टर्मिनेटर्स की ओर से युवराज सिंह ने 17 रन देकर दो तथा नितीश कुमार ने 55 रन देकर दो विकेट हासिल किए. वैभव सेनगुप्ता व मो. इरफान को एक-एक सफलता हाथ लगी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहभूम टर्मिनेटर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 29.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. उद्घाटक बल्लेबाज रोहन जायसवाल ने नौ चौके की सहायता से 50 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी खेली. बाद के बल्लेबाजों में सिद्धार्थ जायसवाल ने 23 ल पीयूष कुमार ने 19 रन बनाए. सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नितीश कुमार व वैभव सेनगुप्ता ने निभाई.


25वें ओवर में 130 रन के स्कोर पर पांचवां विकेट के गिरने के बाद ऐसा लग रहा था कि सिंहभूम ब्लास्टर्स की टीम आसानी से मैच अपने नाम कर लेगी. लेकिन नितीश कुमार व वैभव सेनगुप्ता ने मिलकर छठे विकेट के लिए 45 रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. नितीश कुमार ने चार चौके की सहायता से नाबाद 35 रन तथा वैभव सेनगुप्ता ने एक चौका एवं एक छक्का की मदद से नाबाद 24 रन बनाए.सिंहभूम ब्लास्टर्स की ओर से दिव्यांश यादव ने 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए. हिमांशु जारिका, रौशन सिंह यादव एवं कप्तान वासुदेव सुन्डी को एक-एक सफलता हाथ लगी.


सिंहभूम टर्मिनेटर्स के नितीश कुमार को उसके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. यह पुरस्कार पश्चिमी सिंहभूम से झारखण्ड अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी साकेत कुमार सिंह ने प्रदान किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही