Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्काउट्स एंड गाइड का राष्ट्रीय एडवेंचर कैंपः सरला बिरला स्कूल के स्टूडेंट्स का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने 27 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, लैंड ऑफ वाइट आर्किड, कर्सियांग द्वारा आयोजित 38वें राष्ट्रीय एडवेन्चर कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार कर ट्रॉफी जीती. सप्ताह भर चलने वाले इस शिविर  में पूरे देश के प्रतिभागियों ने भाग लिया. कक्षा सातवीं के अर्णव सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ कैडेट का पुरस्कार जीता. इन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया. इसे पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-couple-killed-in-road-accident-gt-road-jammed-for-2-hours-in-protest/">हजारीबाग

: सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत, विरोध में 2 घंटे जीटी रोड जाम
[caption id="attachment_572024" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-3.jpg"

alt="" width="1600" height="739" /> पुरस्कार पाने वाले स्टूडेंट्स, साथ में शिक्षणगण[/caption] वहीं कक्षा नवम के पांच छात्रों की एक टीम अर्जुन देव चैधरी, आर्यन कुमार सिंह, रुद्रांश लंगिया, सक्षम कुमार कश्यप और स्वरित संजीव बैक फायरवुड कुकिंग इवेंट में पुरस्कृत हुए. इन विजेताओं को प्रमाण पत्र और बैज देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ प्रदीप वर्मा ने विजेताओं की प्रशंसा की एवं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. प्राचार्या परमजीत कौर ने भी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि यह छात्रों को उनकी जड़ों से जोड़ने और उन्हें शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से चुस्त और विनम्र बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है. इसे भी पढ़ें-नियोजन">https://lagatar.in/government-will-reply-on-niyojan-niti-in-the-house-on-march-13/">नियोजन

नीति पर 13 मार्च को सदन में जवाब देगी सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही